1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वरुण धवन वाले लक्स के विज्ञापन पर लगा अमूल माचो के ‘टोइंग’ की नकल का आरोप, हुई शिकायत

वरुण धवन वाले लक्स के विज्ञापन पर लगा अमूल माचो के ‘टोइंग’ की नकल का आरोप, हुई शिकायत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 07, 2021 10:16 am IST,  Updated : Sep 07, 2021 10:16 am IST

कोलकाता की लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने लक्स कोजी अं​डरवियर, बनियान के लिये अभिनेता वरूण धवन को लेकर नया विज्ञापन शुरू किया है।

वरुण धवन वाले लक्स के...- India TV Hindi
वरुण धवन वाले लक्स के विज्ञापन पर लगा ‘टोइंग’ की नकल का आरोप, अमूल माचो ने की शिकायत Image Source : FILE

नयी दिल्ली। माचो ब्रांड से अंडरवियर और बनियान बेचने वाली जे जी होजिरी ने सोमवार को कहा कि उसने विज्ञापन नियामक एएससीआई (भारतीय विज्ञापन मानक परिषद) के समक्ष उसके विज्ञापन की कथित तौर पर नकल करने को लेकर लक्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ शिकायत की है। जे जी होजियरी ने आरोप लगाया कि अमूल माचो का ‘टोइंग’ विज्ञापन की लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने लक्स कोजी के लिये टेलीविजन पर दिये वाणज्यिक विज्ञापन में नकल की है। 

कोलकाता की लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने लक्स कोजी अं​डरवियर, बनियान के लिये अभिनेता वरूण धवन को लेकर नया विज्ञापन शुरू किया है। जे जी होजिरी ने एक बयान में कहा कि लक्स कोजी ब्रांड ने कंपनी के अमूल माचो ‘टोइंग’ विज्ञापन को ‘स्पष्ट रूप से नकल’ किया है। कंपनी ने यह विज्ञापन पहली बार 2007 में जारी किया था। इसमें कहा गया है जे जी होजरी ने इस बारे में शिकायत की है और एएससीआई ने आगे की प्रक्रिया के लिए कंपनी की शिकायत को स्वीकार कर लिया है।

हालांकि लक्स इंडस्ट्रीज ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी को टेलीविजन पर आ रहे विज्ञापन की सफलता से खतरा महसूस हो रहा है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा टीवी पर जारी वाणिज्यिक विज्ञापन मूल विचार पर आधारित है और उसे हमारी ‘क्रिएटिव एजेंसी’ ने तैयार किया। यह नकल किये गये विचार पर आधारित नहीं है। हमें लगता है कि हमारे विज्ञापन की सफलता से प्रतिस्पर्धी कंपनी को खतरा महसूस हो रहा है और वह निराधार आरोप लगा रही है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा