Holi Special Trains: परिवार के साथ होली मनाने के लिए घर जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने अब 42 और होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि ये 42 ट्रेनें, पहले घोषित की गईं होली स्पेशल ट्रेनों के अलावा चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली इन 42 होली स्पेशल ट्रेनों से खासतौर पर बिहार के लोगों को फायदा होगा और उन्हें इस भीड़भाड़ वाले समय में भी कन्फर्म सीट मिल पाएगी। रेलवे ने इन सभी ट्रेनों का पूरा शेड्यूल शेयर किया है।
होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
| कहां से कहां तक | किस दिन चलेगी | तारीख | |
| 1 | 03257 दानापुर - आनन्द विहार (ट) | रविवार | 08.03.26 |
| 2 | 03258 आनन्द विहार (ट)- दानापुर | सोमवार | 09.03.26 |
| 3 | 03230 पटना - पुरी | गुरुवार | 05.03.26 से 26.03.26 |
| 4 | 03229 पुरी - पटना | शुक्रवार | 06.03.26 से 27.03.26 |
| 5 | 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या (ट) | प्रतिदिन | 05.03.26 से 31.03.26 |
| 6 | 03252 सर एम. विश्वेश्वरय्या (ट)-दानापुर | प्रतिदिन | 07.03.26 से 02.04.26 |
| 7 | 02024 पटना - हावड़ा | रविवार | 08.03.26 से 29.03.26 |
| 8 | 02023 हावड़ा - पटना | रविवार | 08.03.26 से 29.03.26 |
| 9 | 05559 रक्सौल - उधना | शनिवार | 28.02.26 से 07.03.26 |
| 10 | 05560 उधना - रक्सौल | रविवार | 01.03.26 से 08.03.26 |
| 11 | 05557 रक्सौल - लोकमान्य तिलक (ट) | मंगलवार | 10.03.26 से 31.03.26 |
| 12 | 05558 लोकमान्य तिलक (ट) - रक्सौल | गुरुवार | 12.03.26 से 02.04.26 |
| 13 | 05585 सहरसा - लोकमान्य तिलक (ट) | शुक्रवार | 06.03.26 से 27.03.26 |
| 14 | 05586 लोकमान्य तिलक (ट) - सहरसा | रविवार | 08.03.26 से 29.03.26 |
| 15 | 05219 मुजफ्फरपुर - आनन्द विहार (ट) | शुक्रवार | 07.03.26 |
| 16 | 05220 आनन्द विहार (ट) - मुजफ्फरपुर | शनिवार | 08.03.26 |
| 17 | 03293 पटना - नई दिल्ली | प्रतिदिन | 05.03.26 से 15.03.26 |
| 18 | 03294 नई दिल्ली - पटना | प्रतिदिन | 06.03.26 से 16.03.26 |
| 19 | 03225 दानापुर - चर्लापल्ली | गुरुवार | 05.03.26 से 26.03.26 |
| 20 | 03226 चर्लापल्ली - दानापुर | रविवार | 08.03.26 से 28.03.26 |
| 21 | 03253 पटना - चर्लापल्ली | सोम, बुध | 09.03.26 से 30.03.26 |
| 22 | 03254 / 03255 चर्लापल्ली - पटना | बुध, शुक्र | 11.03.26 से 01.04.26 |
| 23 | 03639 धनबाद - शकूर बस्ती | सोम, शुक्र | 06.03.26 से 09.03.26 |
| 24 | 03640 शकूर बस्ती - धनबाद | मंगल, शनि | 07.03.26 से 10.03.26 |
| 25 | 03697 शेखपुरा - आनन्द विहार (ट) | सोम, मंगल, शुक्र, शनि | 06.03.26 से 14.03.26 |
| 26 | 03698 आनन्द विहार (ट) - शेखपुरा | मंगल, बुध, शनि, रवि | 07.03.26 से 15.03.26 |
| 27 | 02397 शेखपुरा - आनन्द विहार (ट) | रविवार | 08.03.26 से 15.03.26 |
| 28 | 02398 आनन्द विहार (ट) - शेखपुरा | सोमवार | 09.03.26 से 16.03.26 |
| 29 | 05509 सहरसा - जमालपुर | प्रतिदिन | 01.03.26 से 31.03.26 |
| 30 | 05510 जमालपुर - सहरसा | प्रतिदिन | 01.03.26 से 31.03.26 |
| 31 | 03250 पटना - राजगीर | प्रतिदिन | 01.03.26 से 31.03.26 |
| 32 | 03249 राजगीर - पटना | प्रतिदिन | 01.03.26 से 31.03.26 |
| 33 | 03309 धनबाद - दिल्ली | मंगल एवं शनि | 07.03.26 से 10.03.26 |
| 34 | 03310 दिल्ली - धनबाद | बुध एवं रवि | 08.03.26 से 11.03.26 |
| 35 | 03379 धनबाद - लोकमान्य तिलक (ट) | मंगलवार | 10.03.26 से 24.03.26 |
| 36 | 03380 लोकमान्य तिलक (ट) - धनबाद | गुरुवार | 12.03.26 से 26.03.26 |
| 37 | 03677 धनबाद - गोरखपुर | रविवार | 08.03.26 |
| 38 | 03678 गोरखपुर - धनबाद | सोमवार | 09.03.26 |
| 39 | 05575 सहरसा - आनन्द विहार (ट) | बुधवार | 11.03.26 |
| 40 | 05576 आनन्द विहार (ट) - सहरसा | मंगलवार | 10.03.26 से 17.03.26 |
| 41 | 05579 पूर्णिया कोर्ट - आनन्द विहार (ट) | मंगल, शुक्र, शनि, रवि | 06.03.26 से 15.03.26 |
| 42 | 05580 आनन्द विहार (ट) - पूर्णिया कोर्ट | सोम, गुरु, रवि, शुक्र | 08.03.26 से 16.03.26 |
बिहार समेत इन राज्य के लोगों को भी होगा फायदा
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ये 42 स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, झारखंड से बिहार के लिए चलाई जाएंगी। ऐसे में ये ट्रेनें इन सभी राज्य के लोगों को फायदा पहुंचाएंगी। हालांकि, इनसे खासतौर पर बिहार के लोगों को ही फायदा होगा।



































