1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,875 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

PNB में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,875 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 23, 2026 08:52 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 08:52 pm IST

देश के सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दरें दे रहा है। खासकर वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम और भी फायदे का सौदा साबित हो सकती है। PNB फिलहाल एफडी पर 3.00% से लेकर 7.20% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक पर FD...- India TV Hindi
पंजाब नेशनल बैंक पर FD रेट Image Source : ANI

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद ऑप्शन में से एक माना जाता है। खासकर तब, जब देश के बड़े सरकारी बैंक बेहतर ब्याज दरें दे रहे हों। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इन दिनों अपनी एफडी स्कीम पर अट्रैक्टिव ब्याज ऑफर कर रहा है, जिसमें निवेशकों को लाखों रुपये पर मोटा और निश्चित रिटर्न मिल सकता है।

एफडी पर 7.20% तक ब्याज दर

PNB अपनी एफडी स्कीम्स पर 3.00% से लेकर 7.20% तक का ब्याज दे रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खुलवा सकते हैं। बैंक की 390 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.10%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.60% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

1 लाख रुपये पर कितना मिलेगा रिटर्न?

  • अगर कोई सामान्य नागरिक 5 साल के लिए 1,00,000 रुपये की एफडी कराता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 1,37,364 रुपये मिलेंगे। यानी 37,364 रुपये का निश्चित ब्याज।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह रिटर्न और बेहतर है। 1 लाख रुपये जमा करने पर उन्हें 5 साल में कुल 1,40,784 रुपये मिलेंगे, जिसमें 40,784 रुपये ब्याज शामिल होगा।
  • सबसे ज्यादा फायदा अति वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। 1 लाख रुपये की 5 साल की एफडी पर मैच्योरिटी राशि 1,42,875 रुपये होगी। यानी 42,875 रुपये का फिक्स और सुनिश्चित ब्याज।

सुरक्षित और तय रिटर्न का विकल्प

एफडी उन लोगों के लिए सही है जो शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर पक्का और तय रिटर्न चाहते हैं। चूंकि पीएनबी एक सरकारी बैंक है, इसलिए इसमें पैसा जमा करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि निवेश से पहले यह समझना जरूरी है कि ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। साथ ही, टैक्स नियमों और टीडीएस से जुड़े प्रावधानों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा