1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विस्तारा बनेगी ड्रीमलाइनर इस्तेमाल करने वाली पहली घरेलू एयरलाइंस, शनिवार को मिलेगा विमान

विस्तारा बनेगी ड्रीमलाइनर इस्तेमाल करने वाली पहली घरेलू एयरलाइंस, शनिवार को मिलेगा विमान

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2020 01:59 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 02:34 pm IST

शनिवार को विस्तार को मिलेगा पहला बोइंग ड्रीम लाइनर

Vistara- India TV Hindi
Vistara

नई दिल्ली। घरेलू विमानन कंपनी विस्तारा को बोइंग के पहले ड्रीमलाइनर विमान की आपूर्ति हो गयी है। कंपनी बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का परिचालन करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन जाएगी। कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस विमान की पंजीयन संख्या वीटी-टीएसडी है। यह विमान शुक्रवार को यहां से बोइंग के संयंत्र से उड़ान भरेगा और शनिवार को दोपहर दो बजे दिल्ली पहुंचेगा। 

विस्तारा ने बोइंग से छह ड्रीमलाइनर विमान खरीदे है। दूसरा ड्रीमलाइनर भी कंपनी को जल्द ही मिलने वाला है। इस विमान में तीन श्रेणियों बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी में 299 सीटें हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस विमान की तीनों श्रेणियों में हर सीट के साथ पैनासोनिक का एचडी डिस्प्ले वाला टेलीविजन लगा है तथा इसमें वाईफाई इंटरनेट की भी सुविधा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा