1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन ने पेश किया रेड टुगेदर फीचर, परिवार के बिल पर कर सकते हैं 20 फीसदी बचत

वोडाफोन ने पेश किया रेड टुगेदर फीचर, परिवार के बिल पर कर सकते हैं 20 फीसदी बचत

 Published : Nov 29, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 05:12 pm IST

वोडाफोन ने आज नया प्‍लान पेश किया है जिसकी मदद से आप अपने बिल पर 20 फीसदी की बचत प्राप्‍त कर सकते हैं। इसका नाम है रेड टुगेदर प्‍लान।

वोडाफोन ने पेश किया रेड टुगेदर फीचर, परिवार के बिल पर कर सकते हैं 20 फीसदी बचत- India TV Hindi
वोडाफोन ने पेश किया रेड टुगेदर फीचर, परिवार के बिल पर कर सकते हैं 20 फीसदी बचत

नई दिल्‍ली। वोडाफोन ने आज नया प्‍लान पेश किया है जिसकी मदद से आप अपने बिल पर 20 फीसदी की बचत प्राप्‍त कर सकते हैं। इसका नाम है रेड टुगेदर प्‍लान। यह प्‍लान खासतौर पर ऐसी फैमिली के लिए है जिसके कई सदस्‍य मोबाइल यूज करते हैं। इस प्‍लान की मदद से ग्रुप के कुल रेंटल कीमत पर 20 प्रतिशत की बचत होगी। इसके साथ ही 20 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा। रेड टुगेदर फ़ीचर के जरिए एक सिंगल बिल में ही ग्रुप के लिए भुगतान किया जा सकता है। खास बात यह है कि आप इसमें सिर्फ परिवार के सदस्‍य ही नहीं बल्कि दोस्‍तों को भी इस ग्रुप में जोड़ सकते हैं।

ग्राहक किसी भी नए रेड पोस्टपेड प्लान पर वोडाफोन के रेड टुगेदर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेड बेसिक प्लान 399 रुपये से शुरू होता है। वोडाफोन का कहना है कि नए प्लान अभी आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सर्किल के लिए नहीं है। वोडाफोन रेड बेसिक प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग, 10 जीबी डेटा और डेटा रोल ओवर (इसके तहत, यूज़र बचा हुआ 200 जीबी तक डेटा अगली बिल साइकिल में एड कर सकते हैं) जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

नए रेड ट्रैवलर, रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर प्लान को इसी महीने लॉन्‍च किया गया था। 499 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ इन सभी प्लान में डेटा रोल ओवर सुविधा मिलती है। जबकि रेड टुगेदर के तहत रेड बेसिक में नेटफ्लिक्स, वोडाफोन प्ले, मैग्ज़टर सब्सक्रिप्शन, नेशनल रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल, कुछ मुफ्त लोकल/नेशनल एसएमएस या रेड शील्ड डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं नहीं मिलती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा