1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देगी फ्री वाई-फाई सर्विस, GMR से किया समझौता

वोडाफोन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देगी फ्री वाई-फाई सर्विस, GMR से किया समझौता

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 05, 2016 03:44 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 03:44 pm IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन वाई-फाई हॉट स्पॉट के जरिए लोगों को फ्री इंटरनेट देगी। इसके लिए कंपनी ने GMR से हाथ मिलाया है।

वोडाफोन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देगी फ्री Wi-Fi सर्विस, GMR से किया समझौता- India TV Hindi
वोडाफोन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देगी फ्री Wi-Fi सर्विस, GMR से किया समझौता

नई दिल्ली। बीएसएनएल और गूगल के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन वाई-फाई हॉट स्पॉट के जरिए लोगों को फ्री इंटरनेट देगी। इसके लिए कंपनी ने GMR के साथ साझेदारी की है। वोडाफोन की सर्विस दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दोनों टर्मिनल पर उपलब्ध होगी।

वोडाफोन ने अपने बयान में कहा कि इस सर्विस का 3 महीने तक सफल ट्रायल कर चुका है। पोस्टपेड और प्रीपेड यूजर्स इस वाई-फाई सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास 1GB या उससे अधिक का डाटा पैक पहले होना जरूरी है।

तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

अब तीन महीने तक मुफ्त में देखें वीडियो और मूवी

  •  इसके तहत 180 लाइव टीवी चैनल उपलब्ध होंगे, जिनमें मूवी और इंटरटेनमेंट चैनल शामिल हैं।
  •  इसके अलावा 14 हजार से अधिक फिल्में, म्यूजिक वीडियो और ऑडियो उपलब्ध हैं।
  •  कंज्यूमर्स इस सुविधा का लाभ 31 दिसंबर 2016 तक उठा सकते हैं।
  • पिछले महीने वोडाफोन ने डाटा वार में शामिल होकर 250 रुपए में 1 जीबी 4जी डाटा रि‍चार्ज कराने पर 9 जीबी 4जी डाटा फ्री देने का एलान किया था।
  • ऑफर के तहत 1 जीबी या उससे ज्‍यादा का रि‍चार्ज करने पर 9 जीबी का 4जी डाटा फ्री दि‍या जा रहा है। यानी वोडाफोन 250 रुपए में कुल 10 जीबी 4जी डाटा देगा।
  • यह ऑफर भी 90 दिन के लिए है। कंपनी का यह ऑफर 26 सि‍तंबर से शुरू हो गया है और 31 दि‍संबर तक जारी रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा