1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वॉलमार्ट ने 20 जगहों के लिए किया गठजोड़, अगले साल खुलेंगे नए स्टोर

वॉलमार्ट ने 20 जगहों के लिए किया गठजोड़, अगले साल खुलेंगे नए स्टोर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 02, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 05:02 pm IST

वॉलमार्ट ने नए स्टोर खोलने के लिए 20 नई जगहों के लिए करार किया है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वह नए स्टोर अगले साल से खोलना शुरू करेगी।

वॉलमार्ट ने 20 जगहों के लिए किया गठजोड़, अगले साल खुलेंगे नए स्टोर- India TV Hindi
वॉलमार्ट ने 20 जगहों के लिए किया गठजोड़, अगले साल खुलेंगे नए स्टोर

नई दिल्ली। वॉलमार्ट ने नए स्टोर खोलने के लिए 20 नई जगहों के लिए करार किया है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वह नए स्टोर अगले साल से खोलना शुरू करेगी।

कंपनी नौ राज्यों में 21 बेस्ट प्राइस थोक स्टोरों का परिचालन करती है। कंपनी ने कुछ नई परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष अय्यर ने यहां सीआईआई के खुदरा सम्मेलन के मौके पर कहा कि जब हम बात कर रहे हैं, हम पहले ही 20 जगहों के लिए करार कर चुके हैं। हम अपनी प्रतिबद्धताओं और लक्ष्यों को पाने की ओर हैं।

नए स्टोर कब खुलेंगे, इस पर कोई समय नहीं बताते हुए अय्यर ने कहा कि हमनें कुछ स्थानों पर भूमि पूजन किया है और अगले साल से हमारे नए स्टोर आएंगे।  हालांकि, उन्‍होंने इससे ज्यादा और जानकारी नहीं दी। वॉलमार्ट की 2022 तक 50 नए स्टोर खोलने की योजना है। इससे उसके स्‍टोर की कुल संख्या बढ़कर 70 हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा