1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गैलेक्‍सी एस-9 की कमजोर बिक्री ने तोड़ा सैमसंग का सपना, आमदनी का नया रिकॉर्ड बनाने से चूकी

गैलेक्‍सी एस-9 की कमजोर बिक्री ने तोड़ा सैमसंग का सपना, आमदनी का नया रिकॉर्ड बनाने से चूकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 06, 2018 08:53 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 08:53 pm IST

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को कहा कि 2018 की दूसरी तिमाही में उसका संचालन लाभ पिछले साल के मुकाबले 5.19 प्रतिशत बढ़ गया, लेकिन स्मार्टफोन की बिक्री उम्मीद से कम रहने के कारण कंपनी आय में नया रिकॉर्ड कायम करने में विफल रही।

samsung galaxy s9- India TV Hindi
samsung galaxy s9 Image Source : SAMSUNG GALAXY S9

सियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को कहा कि 2018 की दूसरी तिमाही में उसका संचालन लाभ पिछले साल के मुकाबले 5.19 प्रतिशत बढ़ गया, लेकिन स्मार्टफोन की बिक्री उम्मीद से कम रहने के कारण कंपनी आय में नया रिकॉर्ड कायम करने में विफल रही। अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून के दौरान सैमसंग का संचालन लाभ 13.2 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जबकि बाजार ने 13.7 अरब डॉलर रहने की उम्मीद जाहिर की थी।

इस तरह सैमसंग ने आलोच्य तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 5.2 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया। हालांकि पिछली तिमाही के मुकाबले लाभ में 5.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। कंपनी के लाभ में पिछली सात तिमाहियों में पहली बार गिरावट हुई है। कंपनी का कुल राजस्व पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4.92 प्रतिशत घटकर 52 अरब डॉलर रह गया। यह पिछली तिमाही की तुलना में 4.2 प्रतिशत कम है।

समाचार एजेंसी योनहप की रिपोर्ट के अनुसार, चिप सेगमेंट में तेजी से सालाना आधार पर सुधार हुआ, मगर गैलेक्‍सी एस-9 की बिक्री कमजोर रहने से आगे वृद्धि दर में कमी आई। हालांकि सैमसंग ने गैलेक्‍सी एस-9 सिरीज के आंकड़े नहीं जारी किए हैं, लेकिन स्मार्टफोन की कुल बिक्री करीब 2.8 करोड़ हुई, जोकि पिछले साल एस-8 सिरीज में 3.75 करोड़ स्मार्टफोन बेचे गए थे और 2016 में कंपनी ने एस-7 सिरीज में 4.85 करोड़ स्मार्टफोन बेचे थे।

मिरे एसेट डेवू रिसर्च के अनुसंधानकर्ता पार्क वॉन जे ने कहा कि हालांकि स्मार्टफोन का कारोबार बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन चिप शाखा का प्रदर्शन दूसरी तिमाही में शानदार रहा। साथ ही, सैमसंग के लिए विदेशी विनिमय की स्थिति भी लाभकारी साबित हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा