1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जाइडस कैडिला को USFDA से मिली मंजूरी, अमेरिकी बाजार में बेचेगी रक्तचाप में काम आने वाली दवा

जाइडस कैडिला को USFDA से मिली मंजूरी, अमेरिकी बाजार में बेचेगी रक्तचाप में काम आने वाली दवा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 16, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 01:38 pm IST

कैडिला हेल्थकेयर की समूह कंपनी जाइडस कैडिला को रक्तचाप (बीपी) की दवा टियाडील्ट ईआर के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है।

जाइडस कैडिला को USFDA से मिली मंजूरी, अमेरिकी बाजार में बेचेगी रक्तचाप में काम आने वाली दवा- India TV Hindi
जाइडस कैडिला को USFDA से मिली मंजूरी, अमेरिकी बाजार में बेचेगी रक्तचाप में काम आने वाली दवा

नई दिल्ली। कैडिला हेल्थकेयर की समूह कंपनी जाइडस कैडिला को रक्तचाप (बीपी) की दवा टियाडील्ट ईआर के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है।

कैडिला हेल्थकेयर ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड टियाडील्ट ईआर की मंजूरी मिल गई है। इस औषधि का विनिर्माण अहमदाबाद में औषधि सेज में स्थित विनिर्माण संयंत्र में किया जाएगा।

कैडिला हेल्थकेयर के अनुसार समूह को यूएसएफडीए से एजेलास्टाइन हाइड्रोक्लोराइड के लिए भी अंतिम मंजूरी मिल गई है। इसका उपयोग जुकाम के ईलाज में किया जाता है। इस दवा का निर्माण अहमदाबाद के मोरैया स्थित विनिर्माण संयंत्र में किया जाएगा।

यूएसएफडीए के ताजा मंजूरी के बाद कैडिला के पास कुल मंजूरियों की संख्‍या बढ़कर 140 से अधिक हो गई है और इसने अब तक 300 से अधिक नई दवाओं के लिए आवेदन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा