1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 7th pay commission news : सरकारी कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी, सिक्किम के बाद इस राज्य ने बढ़ाया DA, पेंशनर्स को भी फायदा

7th pay commission news : सरकारी कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी, सिक्किम के बाद इस राज्य ने बढ़ाया DA, पेंशनर्स को भी फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 11, 2024 05:00 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 05:02 pm IST

7th pay commission news : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी को 1 अप्रैल से लागू किया गया है।

पश्चिम बंगाल में डीए...- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में डीए हाइक Image Source : PIXABAY

DA Hike in West Bengal : राज्य सरकारों ने अपने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) बढ़ाना शुरू कर दिया है। सिक्किम की नवनिर्वाचित सरकार ने सोमवार रात अपनी पहली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसके बाद आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

1 अप्रैल से लागू होगा डीए

डीए में की गई इस बढ़ोतरी को 1 अप्रैल 2024 से लागू कर दिया गया है। सरकार ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। डीए के साथ ही महंगाई राहत यानी DR में भी 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। इससे पेंशनर्स को फायदा होगा। नोटिफिकेशन में बताया गया कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 मई 2024 के स्थान पर 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी।

सिक्किम में 46% हुआ डीए

सिक्किम सरकार ने भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। डीए में यह इजाफा 1 जुलाई 2023 से लागू किया गया है। इस 4 प्रतिशत के इजाफे के साथ सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों और पेशनर्स का महंगाई भत्ता व महंगाई राहत बढ़कर 46 फीसदी हो गई है। डीए में हुई इस बढ़ोतरी का राज्य के खजाने पर मौजूदा वित्त वर्ष में 174.6 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सरकार ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

DA