1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नवी मुंबई से 15 शहरों के लिए रोजाना 20 फ्लाइट ऑपरेट करेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, जानें कब शुरू होगी इंटरनेशनल सर्विस

नवी मुंबई से 15 शहरों के लिए रोजाना 20 फ्लाइट ऑपरेट करेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, जानें कब शुरू होगी इंटरनेशनल सर्विस

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 23, 2025 08:57 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 08:57 pm IST

मुंबई में स्थित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण 5 अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है।

air india, air india express, air india flights, air india express flights, navi mumbai internationa- India TV Hindi
यात्री सेवाओं के साथ ही माल ढुलाई के लिए भी अहम होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट Image Source : AIR INDIA EXPRESS

एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वो नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी किफायती एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करेगा। पहले चरण में 15 से ज्यादा शहरों के लिए रोजाना 20 फ्लाइट्स को ऑपरेट किया जाएगा। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 2026 के मध्य तक इसे बढ़ाकर 55 तक किया जाएगा, जिसमें 5 इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल होंगी। अडाणी ग्रुप और महाराष्ट्र के नगर विकास प्राधिकरण सिडको के संयुक्त स्वामित्व वाले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) का इस महीने के अंत में 30 सितंबर को उद्घाटन होगा, जिसके साथ ही यहां से फ्लाइट्स का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो जाएगा।

यात्री सेवाओं के साथ ही माल ढुलाई के लिए भी अहम होगा एयरपोर्ट

एयर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने कहा, ‘‘ हम नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन शुरू करने को उत्सुक हैं। हम अडाणी एयरपोर्ट्स के साथ मिलकर NMIA को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एक केंद्र के रूप में विकसित कर खुश हैं। साथ ही अपनी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यात्रियों एवं माल ढुलाई दोनों के लिए देश के प्रमुख वैश्विक पारगमन केंद्रों में से एक के रूप में भी इसे विकसित कर प्रसन्न हैं।’’ अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, ‘‘ ये साझेदारी मुंबई के संपर्क परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित करेगी। यात्रियों के लिए दक्षता एवं सर्वोत्तम अनुभव बढ़ाने के लिए एनएमआईए द्वारा अपनाई गई टेक्नोलॉजी आने वाले दशकों में यात्रियों के लिए निर्बाध एवं बेहतर यात्राएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ 

5 चरणों में किया जा रहा है नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण

बताते चलें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण 5 अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। इसके शुरुआती चरण में सालाना दो करोड़ यात्रियों (MPPA) और 5,00,000 टन (MMT) कार्गो मैनेज करने की उम्मीद है। एयर इंडिया ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा हर साल 9 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान किए जाने और यहां सालाना 32 लाख टन माल ढुलाई होने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा