1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Billion Dollar Advice: नहले पर दहला मार गए अदार पूनावाला, एलन मस्क को सुझाया बंपर कमाई का तरीका

Billion Dollar Advice: नहले पर दहला मार गए अदार पूनावाला, एलन मस्क को सुझाया बंपर कमाई का तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 08, 2022 06:43 pm IST,  Updated : May 08, 2022 06:43 pm IST

पूनावाला ने ट्विटर पर मस्क को ट्वीट करते हुए पोस्ट किया, अगर ट्विटर खरीदने का आपका सौदा पूरा नहीं होता, तो भारत में निवेश करने के बारे में विचार करें।

Musk- India TV Hindi
Musk Image Source : FILE

Billion Dollar Advice: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने रविवार को एलन मस्क को टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के विनिर्माण के लिए भारत में निवेश करने को आमंत्रित किया और कहा कि यह उनका अबतक का श्रेष्ठ निवेश होगा। मस्क ट्विटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर का सौदा कर चुके हैं। उन्होंने टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए पहले भी भारत से आयात शुल्क घटाने की मांग की थी लेकिन सरकार ने स्थानीय विनिर्माण पर जोर दे रही है। पूनावाला ने ट्विटर पर मस्क को ट्वीट करते हुए पोस्ट किया, अगर ट्विटर खरीदने का आपका सौदा पूरा नहीं होता, तो उसमें से कुछ पूंजी टेस्ला कारों के उच्च गुणवत्ता वाले और बड़े पैमाने पर विनिर्माण के लिए भारत में निवेश करने के बारे में विचार करें। 

 'यह आपका सर्वश्रेष्ठ निवेश होगा'

उन्होंने आगे लिखा, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह आपका सर्वश्रेष्ठ निवेश होगा। पिछले महीने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि अगर टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के भारत में विनिर्माण के लिए तैयार है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन कंपनी कारें चीन से आयात न करे। 

शुल्क को लेकर सवाल उठाए थे 

मस्क ने पिछले वर्ष अगस्त में कहा था कि टेस्ला भारत में विनिर्माण इकाई लगा सकती है बशर्ते उसे देश में आयातित वाहनों के जरिये सफलता मिल जाए। उन्होंने कहा था कि टेस्ला भारत में अपने वाहन उतारना चाहती है लेकिन किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में यहां आयात शुल्क सबसे ज्यादा है। देश में पूर्ण रूप से आयातित कारों पर लागत, बीमा और मालभाड़ा मिलाकर 100 फीसदी आयात शुल्क लगता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा