1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2026: बजट में रेलवे को लेकर क्या ऐलान हुआ? सामने आ गई पूरी जानकारी

Budget 2026: बजट में रेलवे को लेकर क्या ऐलान हुआ? सामने आ गई पूरी जानकारी

 Published : Feb 01, 2026 02:16 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 04:25 pm IST

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए रेलवे सेक्टर के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

budget announcements railway- India TV Hindi
बजट में रेलवे के लिए बड़ा ऐलान। Image Source : PTI/ANI

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। इस बजट में उन्होंने किसान, महिलाओं समेत आम लोगों और विभिन्न सेक्टरों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में रेलवे के लिए सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है जिसमें हैदराबाद-चेन्नई और चेन्नई -बेंगलुरु हाई स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल है। इसके साथ ही वाराणसी से सीलीगुड़ी के बीच भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। ये कॉरिडोर आम आदमी के लिए हवाई सफर का विकल्प बनेंगे।

₹2,78,030 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन

रेल मंत्रालय ने बजट 2026 को लेकर बयान जारी किया है। मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- "वित्त वर्ष 2026-27 में रेलवे के लिए ₹2,78,030 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन किया गया है। ये दीर्घकालिक विकास और राष्ट्र निर्माण को गति देने वाले विकसित भारत के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।"

कौन से 7 रेलवे कॉरिडोर बनेंगे?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल यात्री प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर' के तौर पर सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेंगे, जिनमें शामिल हैं-:

i) मुंबई-पुणे

ii) पुणे-हैदराबाद

iii) हैदराबाद-बेंगलुरु

iv) हैदराबाद-चेन्नई

v) चेन्नई-बेंगलुरु

vi) दिल्ली-वाराणसी

vii) वाराणसी-सिलीगुड़ी

यहां से डाउनलोड करें घोषणा का PDF

विशेष फ्रेट कॉरिडोर का प्रस्ताव भी रखा गया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट में सात हाई-स्पीड कॉरिडोर के साथ ही पश्चिम बंगाल के डंकुनी से गुजरात के सूरत के बीच एक नए विशेष फ्रेट कॉरिडोर का प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने कहा है कि वह मालवहन के लिए पर्यावरण अनुकूल सतत परिवहन को बढ़ावा देने के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रख रही हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में अहमदाबाद और मुंबई के बीच एक हाई-स्पीड कॉरिडोर पर काम चालू है। इसके साथ ही कई राज्यों और जिलों में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर- ईस्टर्न और वेस्टर्न का काम भी जारी है।

ये भी पढ़ें- Budget 2026: बीड़ी-सिगरेट को लेकर बजट से क्या जानकारी सामने आई, सस्ता होगा या महंगा?

Budget 2026: सरकार के बजट के बाद क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा? यहां जानें सब कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा