1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bumper Offer: अगर आप इस सेक्टर से जुड़े हैं तो ओयो होटल में रुकने पर मिलेगी 60 फीसदी छूट

Bumper Offer: अगर आप इस सेक्टर से जुड़े हैं तो ओयो होटल में रुकने पर मिलेगी 60 फीसदी छूट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 24, 2022 02:13 pm IST,  Updated : Jun 24, 2022 02:15 pm IST

छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को 27 जून से 3 जुलाई, 2022 तक ओयो होटलों में रुकने पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

OYO- India TV Hindi
OYO Image Source : FILE

Bumper Offer: यात्रा एवं आतिथ्य मंच ओयो ने शुक्रवार को घोषणा की कि छोटे व्यवसायों से संबंधित लोगों को उससे जुड़े होटलों में रुकने पर एक सीमित समय के लिए शुल्क में 60 फीसदी की छूट मिलेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायों के लिए है और इसकी घोषणा विश्व एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) दिवस के अवसर पर की गई है। 

लिमिटेड पीरियड के लिए ऑफर 

इसमें कहा गया कि इस श्रेणी के व्यवसाय से जुड़े लोगों को 27 जून से 3 जुलाई, 2022 तक ओयो होटलों में रुकने पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट देशभर में ओयो की करीब 2,000 संपत्तियों में 10,000 से अधिक कमरों पर दी जा रही है। 

सितंबर के बाद आईपीओ लाने की योजना

ओयो सितंबर के बाद अपना प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने इस संबंध में बाजार नियामक सेबी को पत्र लिखकर अपने आवेदन को अद्यतन करने का अनुरोध किया है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में सेबी के पास आवेदन किया था। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी अब 11 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 7-8 अरब अमेरिकी डॉलर के कम मूल्यांकन पर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा