1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Changes from 1st june : ट्रैफिक रूल्स से लेकर गैस सिलेंडर और आधार तक... 1 जून से हो रहे हैं पैसों से जुड़े ये बदलाव

Changes from 1st june : ट्रैफिक रूल्स से लेकर गैस सिलेंडर और आधार तक... 1 जून से हो रहे हैं पैसों से जुड़े ये बदलाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 27, 2024 06:24 am IST,  Updated : May 27, 2024 06:25 am IST

Changes from 1st june 2024 : महीने की शुरुआत से यानी 1 जून से ट्रैफिक नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए ड्राइविंग लाइसेंस रूल्स अगले महीने से लागू हो जाएंगे। अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

एक जून से होने वाले...- India TV Hindi
एक जून से होने वाले बदलाव Image Source : FILE

Changes from 1st june 2024 : मई का महीना खत्म होने को है। इसके साथ ही साल 2024 के 5 महीने खत्म हो जाएंगे और छठा महीना यानी जून लग जाएगा। आने वाला महीना लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भी लेकर आ रहा है। 4 जून को पता चलेगा कि अगले 5 साल देश में किस पार्टी की सरकार रहेगी। महीने की पहली तारीख से पैसे से जुड़े कुछ बदलाव भी सामने आते हैं। जून महीने की शुरुआत से भी कुछ बदलाव होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे। आइए जानते हैं कि ये क्या हैं।

बदल जाएंगे ट्रैफिक रूल्स

महीने की शुरुआत से यानी 1 जून से ट्रैफिक नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए ड्राइविंग लाइसेंस रूल्स अगले महीने से लागू हो जाएंगे। अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। नए नियमों के अनुसार, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर भी 1000 ले 2000 रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाता पाया जाता है, तो उस पर 25 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। मौजूदा समय में देश में गाड़ी चलाने या लाइसेंस लेने की न्यूनतम उम्र 18 साल है। अगर कोई नाबालिग ऐसा करता है, तो उसका 25 साल की उम्र तक कोई लाइसेंस नहीं बन सकेगा।

यहां मिलेगी राहत

UIDAI ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट की तारीख 14 जून कर दी है। यानी अगर कोई भी ऑनलाइन तरीके से आधार अपडेट करता है, तो 14 जून तक कोई चार्ज नहीं देना होगा। अगर कोई आधार सेंटर पहुंचकर अपने आधार कार्ड में अपडेट कराता है तो उसे 50 रुपए प्रति अपडेट देना होगा।

बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम

हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। महीने की पहली तारीख को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तय करती हैं। एक जून को दोनों ही तरह की गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। 9 मार्च को आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा