1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. CPEC: चीन की सड़क पाकिस्तान के लिए बनी गले की फांस, अटक सकता है IMF का पैसा

CPEC: चीन की सड़क पाकिस्तान के लिए बनी गले की फांस, अटक सकता है IMF का पैसा

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 16, 2022 07:01 pm IST,  Updated : Jul 16, 2022 07:01 pm IST

पाकिस्तान में बना चीन का आर्थिक गलियाया अब पाकिस्तान की गले की फांस बन गया है। चीन के इस आर्थिक गलियारे में बिजली संयंत्रों के लिए मिले महंगे कर्ज के चलते आईएमएफ की मदद से पाकिस्तान को हाथ धोना पड़ सकता है।

Pakistan China CPEC- India TV Hindi
Pakistan China CPEC Image Source : FILE

CPEC: Pakistan में बना China का आर्थिक गलियाया अब पाकिस्तान की गले की फांस बन गया है। चीन के इस आर्थिक गलियारे (China Pakistan Economic Corridor) में बिजली संयंत्रों (Power Plants) के लिए मिले महंगे कर्ज के चलते IMF की मदद से पाकिस्तान को हाथ धोना पड़ सकता है। पाकिस्तान ने आईएमएफ को भरोसा दिया है कि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के बिजली संयंत्रों में शामिल चीनी निवेशकों से छूट पाने की कोशिश करेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि ये रियायत निवेश पर लाभ दर में कमी या ऋण के रिस्ट्रक्चरिंग के रूप में हो सकती है। सरकारी सूत्रों ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार को बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएस) के साथ एक कर्मचारी स्तर के समझौते को अंतिम रूप देने में एक अड़चन को दूर करने के लिए चीनी निवेशकों से रियायत पाने का भरोसा दिया। 

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को छह अरब डॉलर की ऋण सुविधा देने के लिए दोनों पक्षों ने इस सप्ताह एक प्रारंभिक कर्मचारी स्तर का समझौता किया। रिपोर्ट में कहा गया कि अरबों डॉलर के सीपीईसी के तहत स्थापित बिजली उत्पादन संयंत्रों के खरीद समझौतों पर फिर से विचार करने का मुद्दा निकट भविष्य में खत्म होने वाला नहीं है। 

इमरान खान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने भी पिछले साल जून में विश्व बैंक से 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण हासिल करने के लिए इसी तरह का वादा किया था। अखबार की खबर में कहा गया कि इस बारे में टिप्पणी के अनुरोध पर वित्त मंत्रालय और आईएमएफ ने कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा