Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोटी कमाई का आ गया मौका, इस IPO में पैसा लगाकर कमा सकते हैं मुनाफा

मोटी कमाई का आ गया मौका, इस IPO में पैसा लगाकर कमा सकते हैं मुनाफा

Written By: Indiatv Paisa Desk Published : Aug 22, 2022 06:15 pm IST, Updated : Aug 22, 2022 06:15 pm IST

DreamFox का IPO 24 अगस्त को खुलेगा और 26 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 अगस्त को खुलेगी।

IPO- India TV Paisa
Photo:FILE IPO

IPO News: यदि आप शेयर बाजार में मोटी कमाई का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका आने वाला है। हवाईअड्डे की सेवाओं से संबंधित एग्रीगेटर मंच ड्रीमफॉक्स सर्विसेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुलेगा। कंपनी ने सोमवार को बताया कि आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 308-326 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ड्रीमफॉक्स का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा और 26 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 अगस्त को खुलेगी। 

आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (OFS) के रूप में है और कंपनी के प्रवर्तक लिबर्टा पीटर कल्लट, दिनेश नागपाल और मुकेश यादव द्वारा 1.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की जा रही है। कंपनी एंकर निवेशकों को क्यूआईबी (योग्य संस्थागत खरीदार) हिस्से का 60 प्रतिशत तक आवंटित कर सकती है। निवेशक न्यूनतम 46 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 46 के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

सिरमा SGS को 2.27 गुना अभिदान मिला

सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के तीसरे दिन बुधवार को 2.27 गुना अभिदान मिला है। एनएसई पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, 840 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,85,63,816 शेयरों की पेशकश पर 6,48,39,020 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं है। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.58 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में आरक्षित हिस्से को 2.66 गुना अभिदान मिला है। वहीं संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 71 प्रतिशत अभिदान मिला है। आईपीओ के तहत 766 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं और 33,69,360 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

विक्रम सोलर को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली

सौर ऊर्जा कंपनी विक्रम सोलर को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। आईपीओ में कंपनी 1,500 करोड़ रुपये तक नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा शेयरधारकों द्वारा 50 लाख इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जायेगी। बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को बताया कि विक्रम सोलर ने मार्च में सेबी के पास शुरुआती आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे। कंपनी को आईपीओ के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ 10 अगस्त को मिला है। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है। दस्तावेजों के अनुसार, नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल 2,000 मेगावॉट की सालाना उत्पादन क्षमता के साथ एक एकीकृत सौर सेल और सौर मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए किया जाएगा। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 तक 32 देशों में ग्राहकों को सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति की है। कंपनी के पास दिसंबर, 2021 तक 4,870 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक थी। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement