1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने की कीमतों आई बहुत बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई 1200 रुपये से ज्यादा सस्ती

Gold Price Today: सोने की कीमतों आई बहुत बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई 1200 रुपये से ज्यादा सस्ती

 Published : Nov 03, 2022 07:28 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 07:28 pm IST

अमेरिका में ब्याज दरों में बदलाव के बाद सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। भारत में भी सोना और चांदी की कीमतें में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

Gold rate- India TV Hindi
Gold rate Image Source : FILE

यदि आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आज अच्छा मौका है। गुरुवार को दिल्ली के बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया भर के बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 402 रुपये की गिरावट के साथ 50,597 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,999 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 

चांदी में भी भारी गिरावट 

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 1,244 रुपये की गिरावट के साथ 58,111 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल की इस टिप्पणी से सोने में गिरावट आई कि कीमतों में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने के संबंध में चर्चा करना जल्दबाजी होगी।’’ 

इंटरनेशनल मार्केट में भी टूटा सोना 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,628.7 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 19.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पावेल ने संकेत दिया कि केन्द्रीय बैंक मामूली ब्याज दर वृद्धि को लागू करना शुरू करेगा। हालांकि, मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मौद्रिक नीति को पहले के अनुमान से कहीं और अधिक सख्त बनाने की जरूरत होगी।’’

सोना वायदा में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोने का वायदा भाव 232 रुपये की तेजी के साथ 50,734 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 232 रुपये या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,734 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 9,744 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा