1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today 21 July: सोना एक साल में हुआ सबसे सस्ता, 50,000 से भी कम पहुंचे दाम, जानिए ताजा भाव

Gold Rate Today 21 July: सोना एक साल में हुआ सबसे सस्ता, 50,000 से भी कम पहुंचे दाम, जानिए ताजा भाव

 Published : Jul 21, 2022 11:49 am IST,  Updated : Jul 21, 2022 11:49 am IST

Gold Rate Today 21 July: Gold की कीमतों में गिरावट के पीछे US Dollar में तेजी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। वहीं US Federal Bank द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावनाओं का भी सर्राफा पर असर पड़ा।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

Highlights

  • Gold Price आज गिरकर लगभग एक साल में सबसे निचले स्तर पर
  • सोने की कीमतों में गुरुवार को आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट
  • सोना 50000 रुपये के भाव से भी नीचे चला गया है

Gold Rate Today 21 July: सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। वैश्विक बाजारों सहित भारत में भी सोने की दरें (Gold Price Today) आज गिरकर लगभग एक साल में सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। भारत में सोने की कीमतों (Gold Rate) में गुरुवार को आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। सोना 50000 रुपये के भाव से भी नीचे चला गया है। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, Gold अगस्त वायदा 265 रुपये या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, लगभग 3 महीने के निचले स्तर पर चल रहा था। चांदी का सितंबर वायदा 506 रुपये या 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 55,113 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। 

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे US Dollar में तेजी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। वहीं अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावनाओं का भी सर्राफा पर असर पड़ा। हाजिर सोना आज गिरकर 1,691.40 डॉलर पर आ गया, जो अगस्त 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर है। 

Gold Rate
Image Source : FILEGold Rate

सराफा बाजार में मामूली तेजी 

गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार आज भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) में मामूली सुधार देखने को मिला है। करीब 10 रुपये की तेजी के साथ सोना 46,400 रुपये पर है। वहीं 24 कैरेट सोने में भी करीब10 रुपये की तेजी के साथ भाव 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 47,280 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम  49,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा