Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate today: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Gold Rate today: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Aug 24, 2022 03:46 pm IST, Updated : Aug 24, 2022 03:46 pm IST

Gold Rate today: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट Gold Rate today: Gold and silver become expensive, know the latest rate before buying

Gold rate today - India TV Paisa
Photo:FILE Gold rate today

Gold Rate today: वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को बहुमूल्य धातु के भाव 274 रुपये चढ़कर 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 448 रुपये उछलकर 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मजबूती के साथ 1,749 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 19.11 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में नरमी और बांड प्रतिफल में कमी से सोने की कीमतों में तेजी रही।’

वायदा बाजार में सोना 94 रुपये टूटा

सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में सोना बुधवार को 94 रुपये टूटकर 51,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 94 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 13,914 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों के सौदा घटाये जाने से सोने के दाम में नरमी आई है। वैश्विक स्तर पर सोना 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,757.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वायदा बाजार में चांदी 164 रुपये टूटी

सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 164 रुपये की गिरावट के साथ 55,043 रुपये प्रति किलो रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने का चांदी का अनुबंध 164 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत टूटकर 55,043 रुपये प्रति किलो रहा। इसमें 15,354 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.01 डॉलर प्रति औंस रही। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement