1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: सोना में आई बड़ी गिरावट, चांदी 1,607 रुपये सस्ती, जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ पटना में आज 22 कैरेट Gold के दाम

Gold Rate Today: सोना में आई बड़ी गिरावट, चांदी 1,607 रुपये सस्ती, जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ पटना में आज 22 कैरेट Gold के दाम

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Aug 19, 2022 05:54 pm IST,  Updated : Aug 19, 2022 05:54 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold गिरावट दर्शाता 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि Silver 19.23 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : PTI

त्योहारों या शादी ब्याह के लिए सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। विदेशी बाजार में लगातार मिल रहे कमजोर संकेतों के चलते शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज गई है वहीं चांदी की कीत तो 1600 रुपये से अधिक टूट गई है। 

दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर शुक्रवार को सोना 389 रुपये टूटकर 51,995 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि गुरुवार को पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,384 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

चांदी की कीमत में भी गिरावट 

सोने के साथ ही चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी की कीमत भी 1,607 रुपये लुढ़़ककर 56,247 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,854 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। 

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 19.23 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’ 

चांदी वायदा कीमतों में 641 रुपये की गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 641 रुपये की गिरावट के साथ 55,802 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 641 रुपये यानि 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,802 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 17,384 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा