1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: सोना और चांदी खरीदने में अब हो न जाए देर, 22 और 24 कैरेट की कीमतों में आया बड़ा उछाल

Gold Rate Today: सोना और चांदी खरीदने में अब हो न जाए देर, 22 और 24 कैरेट की कीमतों में आया बड़ा उछाल

 Published : Sep 06, 2022 07:27 pm IST,  Updated : Sep 06, 2022 07:27 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold तेजी के साथ 1,715 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि Silver 18.41 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Gold Silver Price- India TV Hindi
Gold Silver Price Image Source : FILE

Gold Rate: सोना (Gold) बीते कई दिनों की सुस्ती के बाद एक बार फिर महंगा होने लगा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमतों (Gold Price) में तेजी दर्ज की गई। रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार  (Delhi Bullion Market) में मंगलवार को सोना 107 रुपये बढ़कर 51,092 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी भी हुई महंगी 

HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार आज के कारोबार में चांदी (Silver) भी 563 रुपये उछलकर 54,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 12 पैसे घटकर 79.90 रुपये प्रति डॉलर रह गया। 

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना महंगा 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,715 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 18.41 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रूस द्वारा प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद करने के बाद यूरोप में ऊर्जा की लागत बढ़ने के साथ निवेश के सुरक्षित विकल्प में लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

सोना वायदा 122 रुपये चढ़ा

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 122 रुपये की तेजी के साथ 50,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव 122 रुपये या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 11,915 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,725.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 651 रुपये की तेजी के साथ 54,041 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 651 रुपये या 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,041 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसमें 26,684 लॉट के लिए सौदे हुए। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 2.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.26 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा