1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: सोना चमका, चांदी चढ़ी, आज पीली धातु-Silver के भाव में आई इतनी की तेजी

Gold Rate Today: सोना चमका, चांदी चढ़ी, आज पीली धातु-Silver के भाव में आई इतनी की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 08, 2022 03:37 pm IST,  Updated : Sep 08, 2022 03:37 pm IST

Gold Rate Today: चांदी भी 862 रुपये की मजबूती के साथ 54,934 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी का पिछला बंद भाव 54,072 रुपये प्रति किग्रा था।

Gold rate today - India TV Hindi
Gold rate today Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सोना 251 रुपये की बढ़त के साथ 51,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया
  • पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था
  • कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,719 डॉलर प्रति औंस रहा

Gold Rate Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 251 रुपये की बढ़त के साथ 51,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 862 रुपये की मजबूती के साथ 54,934 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी का पिछला बंद भाव 54,072 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 18.52 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव बृहस्पतिवार को 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।’’

सोना वायदा में 40 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदे करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 40 रुपये की तेजी के साथ 50,546 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव 40 रुपये या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,546 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसमें 10,815 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 1,730 डॉलर प्रति औंस के भाव पर था।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग में मजबूती के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 270 रुपये की तेजी के साथ 54,297 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलीवरी का अनुबंध 270 रुपये या 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 54,297 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर हुआ। इसमें 25,436 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 18.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा