1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना हुआ महंगा चांदी में आया बड़ा उछाल, खरीदारी से पहले जानिए आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा चांदी में आया बड़ा उछाल, खरीदारी से पहले जानिए आज के ताजा भाव

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jan 16, 2023 06:54 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 06:54 pm IST

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी तेजी के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोना हुआ महंगा चांदी...- India TV Hindi
सोना हुआ महंगा चांदी में आया बड़ा उछाल, खरीदारी से पहले जानिए आज के ताजा भाव Image Source : FILE

सोने की कीमत में लगातार उठापटका का दौर जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में उछाल आया है। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,387 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,173 रुपये की तेजी के साथ 70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।’’ विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी तेजी के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कम बढ़ोतरी की उम्मीद से सोना नौ महीने के उच्चस्तर के करीब रहा। पिछले हफ्ते डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड आय भी क्रमशः दो प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत नीचे थी, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।