1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, जानिए कितने हैं 24 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, जानिए कितने हैं 24 कैरेट गोल्ड के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2022 09:25 pm IST,  Updated : May 17, 2022 09:25 pm IST

चांदी की कीमत भी 1,046 रुपये के उछाल के साथ 60,957 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

Gold Silver Price- India TV Hindi
Gold Silver Price Image Source : FILE

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 388 रुपये की बढ़त के साथ 50,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,046 रुपये के उछाल के साथ 60,957 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 59,911 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,825 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 20.96 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘'मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोना 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,825 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही। अमेरिकी बांड आय में तेजी आने के बावजूद डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी लौटी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा