1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, कीमतों में आ गई गिरावट, जानिए सोमवार के भाव

सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, कीमतों में आ गई गिरावट, जानिए सोमवार के भाव

 Published : May 01, 2023 07:18 pm IST,  Updated : May 01, 2023 07:18 pm IST

चांदी की कीमत 730 रुपये के उछाल के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

Gold Rate - India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

अगर आप सोने की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 105 रुपये के नुकसान के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज से प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदी की कीमत 730 रुपये के उछाल के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक - जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।’’ 

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,981 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.12 डॉलर प्रति औंस हो गई। गांधी ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कारोबारियों ने नए सौदों से दूरी बनाए रखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा