1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold-Silver rate today: सोना और चांदी खरीदना हुआ सस्ता, खरीदने से पहले जान लें आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver rate today: सोना और चांदी खरीदना हुआ सस्ता, खरीदने से पहले जान लें आज का लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 10, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Aug 10, 2022 05:30 pm IST

Gold-Silver rate today: वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई।

Gold silver rate today- India TV Hindi
Gold silver rate today Image Source : FILE

Gold-Silver rate today: वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 60 रुपये टूटकर 52,811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 52,871 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। चांदी भी 575 रुपये के नुकसान से 58,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी कोषों के प्रवाह से दोपहर के सत्र में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 79.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 20.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स (जिंस बाजार) में बुधवार को सोना 1,789 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर था। इससे यहां भी सोने में गिरावट आई।’’

सोना वायदा में भी गिरावट

वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 52,287 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिल्वर फ्यूचर्स में भी 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 58,507 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड के लिए सपोर्ट 52040-51,810 रुपये है जबकि रेसिसटेंस 52,420–52,540 रुपये है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका में महंगाई बढ़ती है तो फेड रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखेगा। यह सोने के लिए ठीक नहीं है।

गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों ने की बिकवाली

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से निवेशकों ने जुलाई, 2022 के दौरान 457 करोड़ रुपये की निकासी की। निवेशकों ने अपना पैसा अन्य परिसंपत्ति वर्गों में लगाया जिसके कारण यह निकासी हुई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, जून, 2022 में ईटीएफ में 135 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था। मॉर्निंगस्टार इंडिया में वरिष्ठ विश्लेषक कविता कृष्णन ने कहा कि बढ़ती ब्याज दरों के कारण पीली धातु की कीमतों में गिरावट के कारण गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों ने निकासी की है। उन्होंने कहा कि रुपये में गिरावट ने भी सोने की मांग और आपूर्ति को प्रभावित किया है। यह प्रवृत्ति वैश्विक स्तर पर भी देखी गई है, जिसमें सोने की कम कीमतों के कारण गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने निकासी की है। इस निकासी के साथ गोल्ड ईटीएफ में प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां घटकर 20,038 करोड़ रुपये रह गई हैं, जो जून में 20,249 करोड़ रुपये थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा