1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से सरकार की बंपर कमाई, 21 प्रतिशत बढ़कर 4.62 लाख करोड़ पहुंचा

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से सरकार की बंपर कमाई, 21 प्रतिशत बढ़कर 4.62 लाख करोड़ पहुंचा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 18, 2024 08:26 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 08:26 pm IST

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि 4,62,664 करोड़ रुपये (17 जून, 2024 तक) के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 1,80,949 करोड़ रुपये का सीआईटी और 2,81,013 करोड़ रुपये का पीआईटी (प्रतिभूति लेनदेन कर सहित) शामिल हैं।

Direct tax collection - India TV Hindi
टैक्स Image Source : FILE

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से सरकार की बंपर कमाई हुई है। आयकर विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अबतक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 21 प्रतिशत बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें अग्रिम कर संग्रह में हुई वृद्धि का विशेष योगदान रहा। अग्रिम कर की पहली किस्त 15 जून को देय थी। यह संग्रह 27.34 प्रतिशत बढ़कर 1.48 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें 1.14 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर (सीआईटी) और 34,470 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है। 

53,322 करोड़ के रिफंड भी जारी किए गए

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि 4,62,664 करोड़ रुपये (17 जून, 2024 तक) के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 1,80,949 करोड़ रुपये का सीआईटी और 2,81,013 करोड़ रुपये का पीआईटी (प्रतिभूति लेनदेन कर सहित) शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 17 जून तक 53,322 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है। यह पिछले साल इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 34 प्रतिशत अधिक है। इस साल एक अप्रैल से 17 जून के दौरान प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के लिए समायोजन से पहले) सालाना आधार पर 22.19 प्रतिशत बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपये रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा