1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन से लैपटॉप, कंप्यूटर, चिकित्सा उपकरणों, सोलर सेल का आयात घटा, इस कारण आई गिरावट

चीन से लैपटॉप, कंप्यूटर, चिकित्सा उपकरणों, सोलर सेल का आयात घटा, इस कारण आई गिरावट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 16, 2023 02:51 pm IST,  Updated : May 16, 2023 02:51 pm IST

रिपोर्ट के मुताबिक बीते वित्त वर्ष में चिकित्सा उपकरणों का आयात सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

आयात घटा- India TV Hindi
आयात घटा Image Source : FILE

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान चीन से लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, इंटीग्रेटेड सर्किट और सोलर सेल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों का आयात घटा है। आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में आयात में गिरावट उन क्षेत्रों में उल्लेखनीय है, जहां पीएलआई (उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन) योजना शुरू की गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक बीते वित्त वर्ष में चिकित्सा उपकरणों का आयात सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। इसके अलावा सोलर सेल का आयात 70.9 प्रतिशत घटा। रिपोर्ट में कहा गया है कि समीक्षाधीन अवधि में लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) का आयात 23.1 प्रतिशत और मोबाइल फोन का आयात 4.1 प्रतिशत घटा। 

इस बीच एपी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि चीन में अप्रैल में आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती देखी गई। इसका असर रोजगार के मौकों पर भी पड़ा। मंगलवार को जारी हुए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में कोविड प्रतिबंध हटने के बाद खुदरा बिक्री बढ़ी तो है, लेकिन पूर्वानुमानों के मुकाबले कम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा