1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPO Watch 2022: लग्जरी घड़ी कंपनी दे रही जबरदस्त कमाई का मौका, 18 मई से खुलेगा आईपीओ

IPO Watch 2022: लग्जरी घड़ी कंपनी दे रही जबरदस्त कमाई का मौका, 18 मई से खुलेगा आईपीओ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 11, 2022 03:03 pm IST,  Updated : May 11, 2022 03:03 pm IST

आईपीओ के तहत 375 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और 1,108,037 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

IPO- India TV Hindi
IPO Image Source : FILE

IPO Watch 2022: लग्जरी घड़ी विक्रेता कंपनी प्लेयर एथोस ने बुधवार को कहा कि उसका आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) 18 मई को खुलेगा। कुल 472 करोड़ रुपये के इस निर्गम के लिए कीमत का दायरा 836-878 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आईपीओ 20 मई को बंद होगा।

375 करोड़ के इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे 

आईपीओ के तहत 375 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और 1,108,037 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर सार्वजनिक निर्गम से 472.3 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। प्लेयर एथोस निर्गम के जरिए मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों, नए स्टोर खोलने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। 

तीन और आईपीओ में निवेश का मौका 

एलआईसी IPO के बाद तीन कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आई है, उनके नाम है प्रुडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी, वीनस पाइप्स और डेल्हीवरी। प्रुडेंट का आईपीओ 10 मई से लेकर 12 मई तक खुलेगा। वहीं, वीनस पाइप्स और डेल्हीवरी के आईपीओ 11 मई को खुलकर 13 मई को बंद होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO