1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRCTC ने रेल टिकट बुकिंग नियम में किया बड़ा बदलाव, अब रेल यात्रियों को होगा यह फायदा

IRCTC ने रेल टिकट बुकिंग नियम में किया बड़ा बदलाव, अब रेल यात्रियों को होगा यह फायदा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 06, 2022 05:58 pm IST,  Updated : Jun 06, 2022 05:58 pm IST

नए नियम के मुताबि​क, आईआरसीटीसी ने एक यूजर आईडी से अधिकतम 12 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर 24 टिकट तक कर दिया है।

Rail - India TV Hindi
Rail  Image Source : FILE

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने टि​कट बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के मुताबि​क, आईआरसीटीसी ने एक यूजर आईडी से अधिकतम 12 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर 24 टिकट तक कर दिया है। पहले आधार से यूजर आईडी लिंक नहीं होने पर 6 टिकट की बुकिंग की सुविधा थी, जिसे बढ़ाकर अब 12 कर दिया गया है। वहीं, आधार से लिंक यूजर आईडी अब 12 के बदले 24 टिकट एक महीने में बुक कर पाएंगे। जानकारों का कहना है कि यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बहुत ज्यादा यात्रा करते हैं। 

अगर आधार लिंक नहीं तो ऐसे जोड़ें 

  • irctc.co.in पेज को ओपन करें 
  • इसके बाद अपना लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालें 
  • फिर 'माय अकाउंट सेक्शन' में 'आधार KYC' पर क्लिक करें
  • क्लिक कर आधार नंबर डालें, आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
  • ओटीपी डालने के बाद वैरिफाई पर क्लिक करें 
  • अब मोबाइल पर KYC डिटेल के सफलतापूर्वक अपडेट होने का मैसेज आएगा
  • इस तरह आप आसानी से अपने आधार को यूजर आईडी से लिंक कर पाएंगे 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा