1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में JCB की इतनी जबर्दस्त मांग कि कंपनी खोल रही देश में 6वां प्लांट, आज ब्रिटिश पीएम जॉनसन गुजरात में करेंगे उद्घाटन

भारत में JCB की इतनी जबर्दस्त मांग कि कंपनी खोल रही देश में 6वां प्लांट, आज ब्रिटिश पीएम जॉनसन गुजरात में करेंगे उद्घाटन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 21, 2022 11:38 am IST,  Updated : Apr 21, 2022 11:38 am IST

कंपनी के अनुसार भारत में बीते तीन सालों के दौरान बैकहो लोडर समेत उसके उपकरणों की बिक्री में खासी बढ़ोतरी हुई है।

JCB - India TV Hindi
JCB  Image Source : FILE

ब्रिटिश मूल की कंपनी JCB आज भारत में अपना 6वां प्लांट शुरू करने जा रही है। यह प्लांट गुजारर के हलोल में तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि जेसीबी प्लांट का उद्घाटन खुद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन करने जा रहे हैं। बता दें कि इस यूनिट में बुलडोजर (बैकहो लोडर) समेत कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के दूसरे उपकरण बनाए जाएंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन का आज से दो दिवसीय भारत दौरा शुरू हो चुका है। उनके दौरे की शुरुआत गुजरात से हो चुकी है।  

कंपनी के अनुसार इस प्लाट को बनाने में करीब 650 करोड़ रुपए की लागत आई है। कंपनी के अनुसार भारत में बीते तीन सालों के दौरान बैकहो लोडर समेत उसके उपकरणों की बिक्री में खासी बढ़ोतरी हुई है।

अडानी टाउनशिप भी जाएंगे

साबरमती आश्रम के बाद वे बिजनेसमैन गौतम अडाणी से मिलने अडाणी टाउनशिप जाएंगे। बोरिस जॉनसन की यात्रा के पूरे कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। उनका 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। बोरिस जॉनसन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच राजनियक मसलों के अलावा रणनीतिक रक्षा और आर्थिक साझेदारी को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Jcb