1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Internet Speed: इंटरनेट की स्पीड में हम पाकिस्तान, नेपाल ही नहीं ईराक से भी फिसड्डी, जानिए Digital India का हाल

Internet Speed: इंटरनेट की स्पीड में हम पाकिस्तान, नेपाल ही नहीं ईराक से भी फिसड्डी, जानिए Digital India का हाल

 Published : Jul 20, 2022 04:34 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 04:34 pm IST

मोबाइल इंटरनेट की बात करें तो भारत की स्थिति पाकिस्तान और नेपाल से भी गई गुजरी है। पाकिस्तान में इंटरनेट ​स्पीड 14.63 MBPS है वहीं नेपाल में 15.03 MBPS है।

Mobile Internet Speed- India TV Hindi
Mobile Internet Speed

Highlights

  • ईराक में इंटरनेट स्पीड हमसे 3 गुना अधिक है
  • हमारा देश वैश्विक रेटिंग में वैश्विक रेटिंग में आ गया है
  • पाकिस्तान में इंटरनेट ​स्पीड 14.63 MBPS है

Mobile Broadband Internet Speed: भारत में 5जी तकनीक दस्तक दे रही है। सरकार डिजिटल इंडिया के शोर से बीच गांव गांव तक तेज इंटरनेट स्पीड का दावा कर रही है। लेकिन वास्तविकता में इंटरनेट स्पीड के मामले में हम दुनिया के देशों से बहुत पीछे हैं। अमेरिका या यूरोपीय देशों का हमसे आगे होना हमें अचरज में नहीं डालता। ये देश तो हमसे करीब 100 पायदान ऊपर हैं, लेकिन आश्चर्य तब होता है जब हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल भी हमसे इंटरनेट स्पीड के मामले में आगे निकल जाएं। 

इंटरनेट स्पीड की जानकारी देने वाले ग्लोबल इंडेक्स ओकला के मुताबिक भारत में इंटरनेट की रफ्तार घटी है और हमारा देश वैश्विक रेटिंग में तीन पायदान नीचे खिसक गया है और 118वें स्थान पर आ गया है। हालत यह है कि हम आपदा ग्रस्त ईराक में इंटरनेट स्पीड हमसे 3 गुना अधिक है। ईराक में ब्रॉडबैंड की स्पीड 41.69 एमबीपीएस है, वहीं भारत में यह रफ्तार 14 MBPS ही है। 

Mobile Internet Speed
Image Source : INDIATVMobile Internet Speed

नेपाल और पाकिस्तान से भी पीछे हम

ओकला के अनुसार, मोबाइल इंटरनेट की औसत गति के मामले में नॉर्वे वैश्विक सूची में प्रथम स्थान पर है। दूसरी तरफ, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की गति में सिंगापुर को पीछे छोड़ चिली शीर्ष पर आ गया है। वहीं मोबाइल इंटरनेट की बात करें तो भारत की स्थिति पाकिस्तान और नेपाल से भी गई गुजरी है। पाकिस्तान में इंटरनेट ​स्पीड 14.63 MBPS  है वहीं नेपाल में 15.03 MBPS है।

इंटरनेट स्पीड के मामले में फिसड्डी

ओकला ने बयान में कहा, ‘‘डाउनलोड गति में गिरावट के साथ वैश्विक सूची में भारत मई, 2022 में 115वें स्थान से फिसलकर जून में 118वें स्थान पर आ गया है।’’ ओकला की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने जून, 2022 में 14 एमबीपीएस की मोबाइल डाउनलोड स्पीड दर्ज की है। यह मई में दर्ज 14.28 एमबीपीएस की औसत गति से भी कम है।  

Mobile Broadband Speed
Image Source : INDIATVMobile Broadband Speed

ब्रॉडबैंड में बेहतर 

ओकला के ग्लोबल‘स्पीड टेस्ट’ इंडेक्स के अनुसार, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की गति को लेकर देश के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और भारत 72वें स्थान पर पहुंच गया है। ओकला के ग्लोबल‘स्पीड टेस्ट’ इंडेक्स के अनुसार, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की गति को लेकर देश के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा