1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Moonlighting : नौकरी करने वाले रहें ‘मूनलाइटिंग’ से सावधान! Infosys ने कर्मचारियों को ऐसा न करने की दी धमकी

Moonlighting : नौकरी करने वाले रहें ‘मूनलाइटिंग’ से सावधान! Infosys ने कर्मचारियों को ऐसा न करने की दी धमकी

 Published : Sep 13, 2022 05:00 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 05:00 pm IST

इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है कि दो जगहों पर काम करने या ‘मूनलाइटिंग’ की अनुमति नहीं है।

infosys- India TV Hindi
infosys Image Source : FILE

Moonlighting : यदि आप भी मूललाइटिंग (Moonlighting) कर रहे हैं और अपनी कंपनी को अंधेरे में रखे हुए हैं तो सावधान हो जाइए। अब कंपनियां कोरोना के बाद से जारी इस गलत प्रथा पर लगाम कसने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल जब आप एक कंपनी में काम करते हुए दूसरी कंपनी या संस्थान से जुड़ते हैं उसे ‘मूनलाइटिंग’ (Moonlighting) कहते हैं। कोरोना संकट के बीच वर्क फ्राम होम करते हुए कर्मचारियों द्वारा एक की बजाए दो या उससे अधिक नौकरियां करने की बात सामने आई  है। 

अब देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने कंपनी में नौकरी के साथ अन्य कार्य करने वाले कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतवानी दी है। बता दें कि कई कंपनियों के एचआर ने अपनी पड़ताल में पाया है कि कई कर्मचारी एक साथ दो कंपनियों में काम कर रहे हैं। 

इन्फोसिस ने दी ये धमकी 

इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है कि दो जगहों पर काम करने या ‘मूनलाइटिंग’ की अनुमति नहीं है। अनुबंध के किसी भी उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगा तथा नौकरी से निकाला भी सकता है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने सोमवार को कर्मचारियों को भेजे कड़े संदेश में कहा, ‘‘दो जगहों पर काम करने या मूनलाइटिंग की अनुमति नहीं है।’’ 

‘नो डबल लाइव्स’

इन्फोसिस ने ‘नो डबल लाइव्स’ (Double Lives) नाम से कमचारियों को भेजे आतंरिक सन्देश में कहा कि कर्मचारी पुस्तिका और आचार संहिता के अनुसार, यह स्पष्ट है कि एक साथ दो जगह पर काम करने की अनुमति नहीं है। आईटी कंपनी ने ई-मेल में कहा, ‘‘अनुबंध का किसी भी तरह उल्लघंन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी और कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है।’’ 

’मूललाइटिंग यानि आपदा में अवसर 

कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपदा में अवसर का नारा काफी लोकप्रिय रहा। मूललाइटिंग भी दरअसल आपदा में अवसर की तरह ही है। मार्च 2020 में जब से आईटी कंपनियां वर्क फ्रॉम होम पर हैं। तब से एक की बजाए दो नौकरियां करने का प्रचलन बढ़ा है। कंपनियों ने तकनीक की मदद से इसे रोकने की कोशिश जरूर की है लेकिन इसे सफलता नहीं मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा