1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी फिर बने देश के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी को 1 दिन में हुआ 25,700 करोड़ का नुकसान

मुकेश अंबानी फिर बने देश के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी को 1 दिन में हुआ 25,700 करोड़ का नुकसान

 Written By: Pawan Jayaswal, Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 06, 2024 07:04 am IST,  Updated : Jan 06, 2024 07:13 am IST

गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। शुक्रवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ 3.09 अरब डॉलर गिरकर 94.5 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 536 मिलियन डॉलर (4460 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है। इस तरह उनकी संपत्ति 97.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

गौतम अडानी नेटवर्थ- India TV Hindi
गौतम अडानी नेटवर्थ Image Source : FILE

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आज फिर बदलाव आया है। रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स (Asia's richest man) बन गए हैं। वहीं, गौतम अडानी नेटवर्थ (Gautam Adani Net worth) के मामले में एशिया में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे एक दिन पहले गौतम अडानी ने अंबानी को दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया था और भारत के सबसे अमीर अरबपति बन गए थे। लेकिन शुक्रवार को अडानी की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। इससे अमीरों की लिस्ट में वे फिसलकर नीचे आ गए। आइए जानते हैं कि अडानी की नेटवर्थ में कितनी गिरावट आई है।

 

1 दिन में 25,700 करोड़ कम हो गई दौलत

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी इस समय दुनिया के 14वें सबसे अमीर अरबपति हैं।  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी की संपत्ति में पिछले एक दिन में 3.09 अरब डॉलर (25,700 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। इस गिरावट से गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 94.5 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, इस साल में अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में कुल 10.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यह दुनिया में सबसे अधिक है।

मुकेश अंबानी को हुआ 4,460 करोड़ का फायदा

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 536 मिलियन डॉलर (4460 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है। इस तरह उनकी संपत्ति 97.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल अब तक 1.20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप-10 में किसी भारतीय का नाम नहीं है। एलन मस्क 219 अरब डॉलर की दौलत के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा