1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 27, 2026 04:03 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 04:03 pm IST

DPR के मुताबिक, 63 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के निर्माण में लगभग 19,390 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Namo Bharat Train, rapid rail, rrts, ncrtc, upcoming ncrtc project- India TV Hindi
नमो भारत ट्रेन Image Source : NCRTC

दिल्ली-मेरठ रूट पर नमो भारत ट्रेन की सफलता के बाद NCR के अन्य प्रमुख शहरों को भी नेटवर्क के साथ जोड़ने की प्लानिंग तेज हो गई है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत RRTS कॉरिडोर के निर्माण के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अंतिम रूप दे दिया है। NCRTC ने हरियाणा सरकार द्वारा समीक्षा के लिए हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) को प्रस्ताव सौंपा है। 

19,390 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 63 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

DPR के मुताबिक, 63 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के निर्माण में लगभग 19,390 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 63 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट का 50 किमी लंबा हिस्सा हरियाणा में और बाकी का 13 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड मेट्रो कनेक्टिविटी भी शामिल होगी।

नए कॉरिडोर पर फिलहाल 7 स्टेशन बनाने की योजना

गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले इस प्रस्तावित RRTS कॉरिडोर पर कुल 7 स्टेशन होंगे। इसमें इफ्को चौक शुरुआती इंटरचेंज स्टेशन होगा, जबकि गुरुग्राम में सेक्टर-61 और ग्वाल पहाड़ी पर दो अन्य स्टेशन प्रस्तावित हैं। फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी, बाटा चौक और सेक्टर-87 और 88 इंटरसेक्शन पर स्टेशन बनाने की योजना है। नोएडा सेक्टर 142 और सूरजपुर में दो और स्टेशन बनेंगे।

कहां-कहां बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट के मेट्रो हिस्से में गुरुग्राम में सेक्टर 29, मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 52/52A, वजीराबाद और सेक्टर 57 में 5 स्टेशन शामिल होंगे। फरीदाबाद में NIT-3, NIT-1, सेक्टर 12/13/14/15 इंटरसेक्शन, सेक्टर 80, सेक्टर 81/82 इंटरसेक्शन, सेक्टर 85/86 इंटरसेक्शन और बादशाहपुर में मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 3 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें नोएडा का सेक्टर 135, सेक्टर 141 और सुथियाना शामिल होंगे।

प्रोजेक्ट के लिए 10,102 करोड़ रुपये का लोन लेगा NCRTC

प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए NCRTC 10,102 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन लेने का प्लान बना रहा है। इसमें हरियाणा का हिस्सा 4,555 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश का 1,364 करोड़ रुपये और केंद्र का हिस्सा 3,367 करोड़ रुपये तय किया गया है।

हरियाणा सरकार ने प्रोजेक्ट पर विस्तार से की चर्चा

HMRTC के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में DPR पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, "DPR की समीक्षा की जा रही है। GMDA, HSVP, गुरुग्राम नगर निगम और फरीदाबाद के संबंधित विभागों से फीडबैक लिया जाएगा।" हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बैठक के दौरान RRTS प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें-

मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत को मिली मंजूरी, दिल्ली से 3 घंटे में पहुंच सकेंगे उत्तराखंड! जानिए कहां-कहां बनेंगे स्टेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा