1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फ्लाइट में लगेज के लिए आए नए नियमों को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन 6 पॉइंट्स से समझिए कैसे करनी है पैकिंग

फ्लाइट में लगेज के लिए आए नए नियमों को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन 6 पॉइंट्स से समझिए कैसे करनी है पैकिंग

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 26, 2024 01:29 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 01:32 pm IST

New Hand Baggage Policy : सिक्युरिटी चेकपॉइंट्स पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए नए नियम लाए गये हैं। नए नियमों से सिक्योरिटी स्टाफ को कुछ बैग ही चेक करने पड़ेंगे। इससे सिक्युरिटी चेक में लगने वाला समय घट जाएगा।

नए हैंड बैगेज नियम- India TV Hindi
नए हैंड बैगेज नियम Image Source : FILE

अब आप फ्लाइट लेने एयरपोर्ट पर जाएं जो हैंड बैगेज से जुड़े नए नियमों का जरूर ध्यान रखें। फ्लाइट के लिए हैंड बैग से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने नए हैंड बैगेज नियम पेश किए हैं। समय के साथ एयरपोर्ट्स पर बढ़ते यात्री भार को देखते हुए नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों से सिक्युरिटी चेक में लगने वाले टाइम को भी कम किया जा सकेगा। यहां हम आपको कुछ पॉइंट्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप इन नए नियमों के बारे में जान सकेंगे।

1. एक यात्री के पास अब सिर्फ एक हैंड बैगेज ही हो सकेगा। यह नियम घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट्स के लिए है। अगर आपके पास एक से अधिक बैग हैं, तो आपको अतिरिक्त बैग की जांच करवानी होगी।

2. आपकी ट्रैवल क्लास के हिसाब से बैग के वजन की लिमिट भी तय की गई है।

  • इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी के यात्री अधिकतम 7 किलोग्राम तक वजन का एक हैंडबैग ले जा सकते हैं।
  • फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास वाले यात्री 10 किलोग्राम तक वजन वाला एक हैंडबैग ले जा सकते हैं।

3. हैंड बैग के लिए अधिकतम साइज लिमिट भी जारी की गई है।

  • ऊंचाई: 55 सेमी (21.6 इंच)
  • लंबाई: 40 सेमी (15.7 इंच)
  • चौड़ाई: 20 सेमी (7.8 इंच)

आप ध्यान रखें कि आपका हैंड बैग इस साइज लिमिट के अंदर हो।

4. यदि आपने 2 मई, 2024 से पहले अपनी फ्लाइट बुक की थी, तो आप कुछ छूट के लिए पात्र हैं। यह छूट निम्न है:

  • इकोनॉमी क्लास के यात्री 8 किलोग्राम तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं।
  • प्रीमियम इकोनॉमी यात्री 10 किलोग्राम तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं।
  • फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्री 12 किलोग्राम तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं।

5. सिक्युरिटी चेकपॉइंट्स पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए ये नए नियम लाए गये हैं। नए नियमों से सिक्योरिटी स्टाफ को कुछ बैग ही चेक करने पड़ेंगे। इससे सिक्युरिटी चेक में लगने वाला समय घट जाएगा।

6. अब आप फ्लाइट के लिए पैकिंग करें, तो नए रूल्स का ध्यान रखें। आपका हैंड बैग तय वजन और साइज के अंदर होना चाहिए। इससे आप एयरपोर्ट पर देरी और असुविधा से बच जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा