1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. GST से अक्टूबर में सरकार की हुई छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ पहुंचा

GST से अक्टूबर में सरकार की हुई छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ पहुंचा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 01, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Nov 01, 2023 04:05 pm IST

October GST collection: वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अक्टूबर का जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो कि जीएसटी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है।

GST- India TV Hindi
GST Image Source : INDIA TV

GST यानी गु्ड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन में अक्टूबर में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है। ये अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा है। जीएसटी कलेक्शन का सबसे बड़ा आंकड़ा अप्रैल 2023 में देखने को मिला था जो कि 1.87 लाख करोड़ रुपये पर था। सितंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.63 लाख करोड़ रुपये था। बता दें, महीने दर महीने जीएसटी कलेक्शन में बढ़त देखने को मिल रही है। 

बता दें, अक्टूबर 2023 के 1.72 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन में से सीजीएसटी 30,062 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 38,171 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, आईजीएसटी कलेक्शन 91,315 करोड़ रुपये रहा है। आईजीएसटी में से 42,873 करोड़ रुपये सीजीएसटी और 36,614 करोड़ रुपये एसजीएसटी को दिए गए हैं। 

औसत जीएसटी कलेक्शन 1.66 लाख करोड़ पर पहुंचा 

वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि वित्त वर्ष 2023-24 में जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। यह 1.66 लाख करोड़ रुपये पर बना हुआ है। 

वित्त वर्ष 2023-24 में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े 

  • अप्रैल -1,87,035 लाख करोड़ 
  • मई - 1,57,090 लाख करोड़ 
  • जून- 1,61,497 लाख करोड़ 
  • जुलाई- 1,65,105 लाख करोड़ 
  • अगस्त- 1,59,069 लाख करोड़
  • सितंबर- 1,62,712 लाख करोड़ 
  • अक्टूबर - 1,72,003 लाख  करोड़  

कल सरकार की ओर से  राजकोषीय घाटे के आंकड़े जारी किए गए थे। वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश का राजकोषीय घाटा 7.02 लाख करोड़ रुपये रहा है। पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 39.3 प्रतिशत है। सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 17.87 लाख करोड़ रुपये तय किया गया है। बता दें, अप्रैल-सितंबर 2022 का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2022-23 के बजट का 37.3 प्रतिशत था। अप्रैल-सितंबर 2023 की बात करें, सरकार की कुल प्राप्तियां 17.7 प्रतिशत और कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 20.2 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं, इनकम टैक्स में सालाना आधार पर 31.1 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा