1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Ola इलेक्ट्रिक IPO की डेट हुई अनाउंस, इस तारीख से लगा पाएंगे पैसा

Ola इलेक्ट्रिक IPO की डेट हुई अनाउंस, इस तारीख से लगा पाएंगे पैसा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 28, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 02:53 pm IST

कंपनी आईपीओ के तहत 5,500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तकों और निवेशकों द्वारा 8.49 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाई जाएगी।

IPO- India TV Hindi
आईपीओ Image Source : FILE

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 2 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने कहा है कि वह आईपीओ से प्राप्त राशि के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल अपने सेल विनिर्माण संयंत्र की क्षमता विस्तार और शोध एवं विकास (आरएंडी) गतिविधियां बढ़ाने पर करेगी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी की शुरुआती शेयर बिक्री छह अगस्त को बंद होगी। एंकर (बड़े) निवेशक एक अगस्त को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगी। 

 5,500 करोड़ तक के नए शेयर जारी करेगी

कंपनी आईपीओ के तहत 5,500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तकों और निवेशकों द्वारा 8.49 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाई जाएगी। ओएफएस के तहत ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल लगभग 3.8 करोड़ शेयर बेचेंगे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरे की घोषणा सोमवार को की जाएगी। आईपीओ सेल विनिर्माण क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की प्रौद्योगिकियों और उत्पादों पर शोध एवं विकास में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन देगा। 

एकम्स ड्रग्स का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा 

एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का 1,857 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई को खुलेगा। कंपनी बयान के अनुसार, आईपीओ के लिए 646-679 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। यह 30 जुलाई का खुलेगा और एक अगस्त को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा पाएंगे। बयान में कहा गया, आईपीओ में 680 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और 1,177 करोड़ रुपये मूल्य के 1.73 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम में अपने कर्मचारियों के लिए 15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित रखे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा