1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल की FD पर 9% की दर से ब्याज दे रहा, क्या आपने निवेश किया?

यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल की FD पर 9% की दर से ब्याज दे रहा, क्या आपने निवेश किया?

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 12, 2024 10:57 am IST,  Updated : Oct 12, 2024 10:57 am IST

आपको बता दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशक को एक निश्चित अवधि के लिए बैंक में जमा की गई एकमुश्त राशि पर एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करता है और इसे फिक्स्ड डिपॉजिट रिटर्न कैलकुलेटर का उपयोग करके निर्धारित किया जा सकता है।

FD- India TV Hindi
एफडी Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ब्याज दरों में लगातार 10वीं बार बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। इस मौके का फायदा उठाकर आप भी एफडी में निवेश कर शानदार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको आज एक स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में बाता रहे हैं। यह बैंक 3 साल की एफडी पर 9% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, एक साल की एफडी पर 7% का ब्याज दे रहा है। 

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB), सामान्य नागरिकों के 3 साल की एफडी पर 9% प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं एक साल की एफडी पर 7% फीसदी और 5 साल की एफडी पर 6.25% की दर से ब्याज दे रहा है। आपको बता दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशक को एक निश्चित अवधि के लिए बैंक में जमा की गई एकमुश्त राशि पर एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करता है और इसे फिक्स्ड डिपॉजिट रिटर्न कैलकुलेटर का उपयोग करके निर्धारित किया जा सकता है। समय से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट निकासी का मतलब है कि निवेशक परिपक्वता तिथि से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट निकाल लेता है।

NESFB
Image Source : NESFBनॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक

FD पर मिल रहा बंपर ब्याज

एफडी पर ब्याज दरें 2022 में RBI द्वारा कई दरों में बढ़ोतरी के कारणउच्च स्तर पर हैं। ब्याज दरें FD अवधि, निवेश की गई राशि, बैंक, रेपो दर में उतार-चढ़ाव के आधार पर बदलती रहती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा