1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Asia Richest Family: ये हैं एशिया के सबसे अमीर परिवार, टॉप 5 में 2 भारतीय

Asia Richest Family: ये हैं एशिया के सबसे अमीर परिवार, टॉप 5 में 2 भारतीय

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 25, 2024 10:24 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 11:03 pm IST

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एशियाई अरबपति परिवारों की कुछ संपत्ति 534 अरब डॉलर है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय परिवारों का दबदबा इस लिस्ट में बढ़ा है।

Asia- India TV Hindi
एशिया के सबसे अमीर परिवार Image Source : FILE

पिछले कुछ वर्षों में चीन की अर्थव्यवस्था को काफी कठिन दौर का सामना करना पड़ा है, जिसका सीधा असर एशिया के सबसे अमीर परिवार को लिस्ट पर पड़ा है। पहले इसमें चीन और हांगकांग के कारोबारियों का दबदबा होता है, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के कारण अब तेजी से इस लिस्ट में भारतीय अरबपति परिवारों का दबदबा बढ़ा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एशियाई अरबपति परिवारों की कुल संपत्ति 534 अरब डॉलर हो गई है। पिछले साल मार्च से इसमें 55 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

एशिया के सबसे अमीर परिवार 

अंबानी परिवार 

अंबानी परिवार भारत के साथ एशिया का सबसे अमीर परिवार है। इनकी संपत्ति 102.7 अरब डॉलर है। अंबानी परिवार के प्रमुख मुकेश अंबानी देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। इसकी स्थापना धीरूभाई अंबानी द्वारा की गई थी। हालांकि, उनके निधन के बाद उनके दोनों बेट मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी ने कारोबार का बटवारा कर लिया था।

हार्टोनो परिवार 

हार्टोनो परिवार इंडोनेशिया का सबसे अमीर और एशिया का दूसरा सबसे अमीर परिवार है। इनकी संपत्ति 44 अरब डॉलर है। ये परिवार जेरम और बैंक सेंट्रल एशिया कंपनियों का संचालन करता है। इनका कारोबार तम्बाकू और वित्त क्षेत्र में फैला हुआ है।

मिस्त्री परिवार

शापूरजी पालोनजी ग्रुप का संचालन करने वाला मिस्त्री परिवार की संपत्ति 36.2 डॉलर है। शापूरजी पल्लोनजी समूह अब इंजीनियरिंग और निर्माण सहित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में फैला हुआ है।  

क्वोक परिवार 

क्वोक हांगकांग का सबसे अमीर परिवार है। इसकी संपत्ति 32.3 अरब डॉलर है। क्वोक परिवार 3 पीढ़ियों से सन हंग काई प्रोपर्टी का संचालन कर रहा है। इस कंपनी को हांगकांग की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी कंपनी माना जाता है।

चेरावनोंट परिवार

चेरावनोंट थाईलैंड का सबसे अमीर परिवार है। ये परिवार 4 पीढ़ियों से चारोएन पोकफंड समूह का संचालन कर रहा है। इनकी संपत्ति 31.2 अरब डॉलर है। इसकी स्थापना चिया एक चोर  की ओर से 1921 में की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा