1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Whatsapp ने भड़काऊ और फेकन्यूज पर बवाल के बीच उठाया बड़ा कदम, 19 लाख से अधिक अकाउंट बंद

Whatsapp ने भड़काऊ और फेकन्यूज पर बवाल के बीच उठाया बड़ा कदम, 19 लाख से अधिक अकाउंट बंद

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2022 05:55 pm IST,  Updated : Jul 02, 2022 05:55 pm IST

इससे पहले व्हाट्सऐप ने अप्रैल में 16 लाख से ज्यादा और मार्च में 18.05 लाख भारतीय उपयोगकर्ताओं के खातों को प्रतिबंधित किया था।

Whatsapp- India TV Hindi
Whatsapp Image Source : FILE

Highlights

  • व्हाट्सएप ने मई में 19 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया
  • अप्रैल में 16 लाख से ज्यादा और मार्च में 18.05 लाख खातों को प्रतिबंधित किया था
  • हमें भूलकर भी ऐसी कोई चीज नहीं करनी चाहिए जिससे कानून का उल्लंघन हो जाए

Whatsapp : भारत में बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक और भड़काऊ खबरों के चलते देश भर में हिंसक परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। इस बीच मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरों पर काबू पाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। व्हाट्सएप ने मई में उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 19 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की नवीनतम मासिक रिपोर्ट से यह सूचना मिली है। व्हाट्सऐप ने शिकायत मिलने यह कदम उठाया है। पिछले साल लागू हुए नए आईटी नियम के तहत, बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है। व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, "व्हाट्सएप ने मई माह में 19 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया है।" इससे पहले व्हाट्सऐप ने अप्रैल में 16 लाख से ज्यादा और मार्च में 18.05 लाख भारतीय उपयोगकर्ताओं के खातों को प्रतिबंधित किया था।

सोशल मीडिया को लेकर सख्त हैं नियम 

सोशल मीडिया पर हम कई बार बिना सोचे समझे पोस्ट फॉरवर्ड कर देते हैं। बता दें कि इस हरकत के चलते आप पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। हमें भूलकर भी ऐसी कोई चीज नहीं करनी चाहिए जिससे कानून का उल्लंघन हो जाए। चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर भी देश में सख्त कानून है। साथ ही कुछ भी जाति, धर्म पर निशाना साधने वाली वीडियो और फोटो भी भेजना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में भूलकर भी ऐसी कोई चीज नहीं भेजनी चाहिए। शिकायत मिलने की स्थिति में पुलिस FIR भी दर्ज हो सकती है।

WhatsApp पर जल्द मिलेगा 'भूल सुधार' का मौका

व्हाट्सएप एक नए एडिट फीचर के साथ इस समस्या के समाधान पर काम कर रहा है। एक बार संदेश भेजे जाने के बाद यह फीचर आपको एडिट का मौका भी देगी।  यह फीचर फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप को टेलीग्राम के बराबर लेकर आएगा। 

मिल सकता है एडिट का बटन

ऐसा लगता है कि फीचर टॉप बार में एक डेडिकेटेड बटन के रूप में आएगा, टेक्स्ट को कॉपी करने और मैसेज को लंबे समय तक दबाए जाने पर मैसेज को फॉरवर्ड करने के विकल्पों के साथ दिखाई देगा। फिलहाल यह फीचर कब तक अमल में आता है यह देखना होगा। बता दें कि अभी तक कंपनी ने इस फीचर को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है। 

अब जोड़ सकेंगे 512 मैंबर 

नया फीचर एडमिन को व्हाट्सएप ग्रुप में 512 प्रतिभागियों को जोड़ने की अनुमति देगा। यह अपडेट जारी कर दिया गया है। यदि प्रतिभागियों के लिए समूह की सीमा अभी भी एक पुरानी संख्या दिखाती है तो आपको अगले 24 घंटों में फीचर अपडेट प्राप्त होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा