1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एयरटेल ने 'प्लेटिनम' ग्राहकों के लिए लॉन्च किया 'प्रायोरिटी 4-जी नेटवर्क', मिलेगी तेज 4G स्पीड

एयरटेल ने 'प्लेटिनम' ग्राहकों के लिए लॉन्च किया 'प्रायोरिटी 4-जी नेटवर्क', मिलेगी तेज 4G स्पीड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 06, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 05:43 pm IST

499 रुपये और उससे अधिक के पोस्टपेड प्लान के ग्राहक प्लेटिनम ग्राहक में शामिल होंगे

airtel launch priority 4G network- India TV Hindi
airtel launch priority 4G network Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने सोमवार को अपने 'प्लेटिनम' मोबाइल ग्राहकों के लिए खास 'प्रायोरिटी 4-जी नेटवर्क' शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयरटेल ने उन्नत टेक्नोलॉजी को स्थापित किया है, जो नेटवर्क पर अपने प्लेटिनम मोबाइल ग्राहकों को वरीयता देती हैं। जिससे, इन सभी ग्राहकों को स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस पर बेहतर और तेज गति से 4-जी सेवा मिलेगी।

एयरटेल धन्यवाद कार्यक्रम (थैंक्स प्रोग्राम) के एक हिस्से के रूप में 499 रुपये और उससे अधिक के प्लान पर सभी पोस्टपेड मोबाइल ग्राहकों को प्लेटिनम ग्राहक में शामिल किया गया है और वह एयरटेल थैंक्स एप पर एक कस्टमाइज्ड प्लेटिनम यूआई सहित विशेष लाभ का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा एयरटेल प्लेटिनम ग्राहकों को कॉल सेंटर और रिटेल स्टोर पर रेड कार्पेट ग्राहक सेवा मिलती है। यानी कॉल सेंटर या रिटेल स्टोर पर उनका विशेष ख्याल रखा जाता है। सभी एयरटेल कॉल सेंटर और रिटेल स्टोर पर प्लेटिनम ग्राहकों के लिए समर्पित कर्मचारी हैं, जो उन्हें प्राथमिकता देते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता और उनके समय की बचत होती है।

भारती एयरटेल के सीएमओ शाश्वत शर्मा ने कहा, हमारा यह प्रयास रहा है कि हम अपने प्लेटिनम मोबाइल ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम के एक हिस्से के रूप में एक अलग और खास सेवा अनुभव प्रदान करें। 'प्रायोरिटी 4-जी नेटवर्क' का फायदा लेने के लिए मौजूदा एयरटेल और गैर-एयरटेल ग्राहक 499 से शुरू होने वाले एयरटेल पोस्टपेड प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा