1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. पोस्टपेड यूजर्स के लिए एयरटेल का सरप्राइज ऑफर, 13 मार्च से मिलेगा फ्री डाटा

पोस्टपेड यूजर्स के लिए एयरटेल का सरप्राइज ऑफर, 13 मार्च से मिलेगा फ्री डाटा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 06, 2017 08:47 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 08:47 pm IST

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एयरटेल सरप्राइज ऑफर लेकर आई है। इसके तहत यूजर्स को 13 मार्च से फ्री डाटा मिलेगा।

Surprise Offer: पोस्टपेड यूजर्स के लिए एयरटेल का सरप्राइज ऑफर, 13 मार्च से मिलेगा फ्री डाटा- India TV Hindi
Surprise Offer: पोस्टपेड यूजर्स के लिए एयरटेल का सरप्राइज ऑफर, 13 मार्च से मिलेगा फ्री डाटा

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए ‘एयरटेल सरप्राइज’ ऑफर लेकर आई है। इसके तहत यूजर्स को 13 मार्च से फ्री डाटा मिलेगा। ऑफर को लेकर कंपनी अपने कस्टमर्स को प्रमोशनल मेल भेज रही है। पोस्टपेड यूजर्स मायएयरटेल एप में जाकर जान सकेंगे कि उन्हें कितना डाटा मुफ्त दिया जा रहा है। इस एप को आप गूगल प्ले और एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजर्स को भेजे ईमेल में कंपनी ने कहा, ” हम आपको कुछ डाटा मुफ्त दे रहे हैं, ताकि आप भारत के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क का आनंद ले सकें। आप 13 अप्रैल से मायएयरटेल ऐप में लॉगइन कर इस सरप्राइज के बारे में जान सकते हैं।

प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड ऑफर

  • हाल ही में कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 345 रुपए वाले रीचार्ज पैक को लॉन्च किया है।
  • 345 रुपए वाले पैक में कंपनी 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से 28 दिनों के लिए 28 जीबी डेटा दे रही है।
  • इस पैक में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं।

रिलायंस जियो को टक्कर देने की कोशिश

अपनी कम कीमतों वाले प्लान के साथ भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाली रिलायंस जियो अपने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत 303 रुपए में 30 जीबी 4जी डेटा (1 जीबी प्रतिदिन) दे रही है। प्रतिद्वंदी कंपनियां वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने भी अपने नए डेटा ऑफर लॉन्च किए हैं। लेकिन ये सिर्फ प्रीपेड रीचार्ज पैक तक ही सीमित हैं और अभी पोस्टपेड यूजर के लिए कोई नए पैक लॉन्च नहीं किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा