1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Amazfit भारत में पेश करेगी नई स्मार्टवॉच Bip U, अमेजन पर 16 अक्टूबर से होगी उपलब्ध

Amazfit भारत में पेश करेगी नई स्मार्टवॉच Bip U, अमेजन पर 16 अक्टूबर से होगी उपलब्ध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 02:18 pm IST

स्मार्टवॉच सेगमेंट की अग्रणी कंपनी Amazfit अपन नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह वॉच Amazfit Bip U के नाम से लॉन्च होगी।

amazfit- India TV Hindi
amazfit Image Source : FILE

स्मार्टवॉच सेगमेंट की अग्रणी कंपनी Amazfit अपन नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह वॉच Amazfit Bip U के नाम से लॉन्च होगी। इसे भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। अमेज़फिट बिप यू की कीमत का खुलासा फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। यह स्मार्टवॉच Amazon और Amazfit India की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टवॉच 9 दिन तक की बैटरी लाइफ से लैस होगी, जिसमें आपको 60 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको ब्लैक, पिंक और टील कलर ऑप्शन मिलेंगे। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच में 1.43 इंच TFT कलर डिस्प्ले के साथ 2.5D ग्लास और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है। इसमें 320x302 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद है और इसकी बॉडी को पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है। स्मार्टवॉच के स्ट्रैप में आप सिलिकॉन रबड़ स्ट्रैप मिलेगा। अमेज़फिट बिप यू में एंड्रॉयड से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है, जबकि iSO डिवाइस को इससे कनेक्ट करने के लिए Zepp app की जरूरत पड़ेगी। यह वॉच RTOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। इसके अलावा अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच 5 ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है।

कंपनी के अनुसार, अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच में 225 एमएएच बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 9 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं, इसको फुल चार्ज होने में दो घंटे का समय लगता है। इसमें BioTracker 2 PPG बायोलॉजिकल ऑप्टिकल सेंसर और 6 एक्सिस ऐक्सेलरेशन सेंसर दिया गया है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम, स्लिप क्वालिटी मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीज़न लेवल सेंसर, मैंस्ट्रूअल साइकिल ट्रैकर और 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स फीचर किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा