1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung Galaxy C7 Pro पर मिल रही है 2,000 रुपए की छूट, जानिए आपको यह स्‍पेशल डिस्‍काउंट मिलेगा या नहीं

Samsung Galaxy C7 Pro पर मिल रही है 2,000 रुपए की छूट, जानिए आपको यह स्‍पेशल डिस्‍काउंट मिलेगा या नहीं

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 09, 2017 01:32 pm IST,  Updated : May 09, 2017 01:32 pm IST

अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर Samsung Galaxy C7 Pro स्मार्टफोन 2,000 रुपए की छूट के साथ उपलब्ध है।

Samsung Galaxy C7 Pro पर मिल रही है 2,000 रुपए की छूट, जानिए आपको यह स्‍पेशल डिस्‍काउंट मिलेगा या नहीं- India TV Hindi
Samsung Galaxy C7 Pro पर मिल रही है 2,000 रुपए की छूट, जानिए आपको यह स्‍पेशल डिस्‍काउंट मिलेगा या नहीं

नई दिल्‍ली। अगर आपका इरादा Samsung Galaxy C7 Pro खरीदने का है तो फिर देर मत कीजिए। आज, अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर Samsung का यह स्मार्टफोन 2,000 रुपए की छूट के साथ उपलब्ध है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ही है। इस स्‍मार्टफोन का रेगुलर प्राइस 27,900 रुपए है। अमेजन प्राइम मेंबर्स 27,990 रुपए की कीमत वाले इस फोन को 25,990 रुपए में खरीद सकते हैं। यह ऑफर सीमित स्टॉक के लिए हैं। Samsung Galaxy C7 Pro को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8 Plus लॉन्च, इन हाईटेक स्‍मार्टफोन्‍स में हैं जबरदस्‍त सिक्‍योरिटी फीचर्स

ये हैं इस फोन के स्‍पेसिफिकेशंस

Samsung गैलेक्सी सी7 प्रो के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 5.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका पिक्‍सल रिजोल्‍यूशन 1080 है। डिस्‍प्‍ले में ऑल्‍वेज ऑन फीचर भी दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम दी गई है। फोन की इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 64 जीबी की है। यूजर के पास इस इंटरनल मैमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प होगा।

यह भी पढ़ें : पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में उतारे दो नए फोन एलुगा पल्‍स और पल्‍स एक्‍स, कीमत 9,690 से शुरू

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

Samsung C7 प्रो स्‍मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्‍ट वर्जन 6.0.1 मार्शमैलो दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का रियर और सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन के कैमरे से आप फुल एचडी में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। फोन में पावर बैकअप के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो कि फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा