1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लीक हुए एप्पल आईफोन 7 प्लस के फीचर्स, जानिए क्या होगी कीमत

लीक हुए एप्पल आईफोन 7 प्लस के फीचर्स, जानिए क्या होगी कीमत

 Published : Sep 03, 2016 11:37 am IST,  Updated : Sep 05, 2016 10:34 am IST

दुनिया की बड़ी और चर्चित आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल अपने नए स्मार्टफोन आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस का लॉन्च 7 सितंबर को करने जा रही है।

iPhone 7 Leak: एप्पल का आईफोन-7 होगा 7 सितंबर को लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत- India TV Hindi
iPhone 7 Leak: एप्पल का आईफोन-7 होगा 7 सितंबर को लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी और चर्चित आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल अपने नए स्मार्टफोन आईफोन-7, आईफोन-7 प्लस का लॉन्च 7 सितंबर को करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने प्रेस इन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। हालांकि फोन के फीचर्स को लेकर लीक और अफवाहों की खबरें लगातार आ रही है। अब एक नई लीक के मुताबिक आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन पतले कनेक्टर वाले ईयरपोड्स के साथ आएगा। यह लीक डच भाषा की वेबसाइट ने जारी की है।

ये भी पढ़े: इंतजार हुआ खत्‍म, सितंबर की शुरुआत में लॉन्च होगें ये 5 बेहतरीन स्मार्टफोन

7 सितंबर को लॉन्च होगा आईफोन-7

प्रेस इनवाइट में लिखा है, ‘आपसे 7 तारीख को मिलते हैं। कृपया 7 सितंबर, बुधवार सुबह 10 बजे सैन फ्रैंसिस्को के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में इन्विटेशन-ओनली इवेंट में शिरकत करें।’ इस इनवाइट में ब्लैक बैकग्राउंड में ऐपल का लोगो बनाया गया है। यह इवेंट बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में होगा। इसी जगह से ऐपल अपने महत्वपूर्ण प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करता रहा है। यहां पर 7000 लोग बैठ सकते हैं। कंपनी ने यहीं पर अपनी इस साल की वर्ल्ड वाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की थी, जिसमें उसने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 10, macOS Sierra और watchOS2 लॉन्च किए थे।

ये भी पढ़े: इस त्योहारी सीजन लॉन्च होंगे ये पांच स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 8,000 रुपए

ऐसे हो सकते हैं नए फीचर्स

खबरों की मानें तो आईफोन-7 प्लस के 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च होने की भी संभावना है। इसकी स्टोरेज कंपनी के मौजूदा सबसे महंगे फोन आईफोन 6 एस प्लस से दोगुनी है। आईफोन 6 प्लस में 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके अलावा कंपनी ने खुद ही 2 टीबी की आईक्लाउट स्टोरेज देने का भी वादा किया है।

तस्‍वीरों में देखिए आईफोन 7 को

iphone7 leaked images

iphone7plans_1-xlarge_transIndiaTV Paisa

Ci-J2JWWYAEuohkIndiaTV Paisa

Ci-J2RbXIAEUG1KIndiaTV Paisa

Ci-J2QYWgAQPumvIndiaTV Paisa

iphone7-xlarge_trans++tM3ZXIndiaTV Paisa

एक और वेबसाइट द वर्ज ने भी आईफोन 7 प्लस की स्टोरेज को लेकर 256 जीबी का ही दावा किया था। वेबसाइट ने तर्क दिया था, “फोन के साथ जितनी आईक्लाउड स्टोरेज दी जाती है, वह फोन की इंटरनल स्टोरेज से 8 गुना होती है। इस हिसाब से फोन में 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज होनी चाहिए।

इस दाम पर लॉन्च हो सकता है नया आईफोन-7

फोनरडार की रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 7 के 32 जीबी वर्जन की कीमत 5288 युआन (करीब 53 हजार रुपए), 128 जीबी वर्जन की कीमत 6088 युआन (करीब 61 हजार रुपए) और 256 जीबी वर्जन की कीमत 7088 युआन ( करीब 71 हजार रुपए) हो सकती है। वहीं आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वर्जन 6088 युआन (करीब 61 हजार रुपए), 128 जीबी वर्जन 6888 युआन (करीब 69 हजार रुपए) और 256 जीबी वाला वर्जन 7888 युआन ( करीब 79 हजार रुपए) में लॉन्च हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा