1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. बीएसएनएल ने लॉन्‍च किया मोबाइल वॉलेट, कंपनी के 10 करोड़ ग्राहक आसानी से कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

बीएसएनएल ने लॉन्‍च किया मोबाइल वॉलेट, कंपनी के 10 करोड़ ग्राहक आसानी से कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

 Published : Aug 18, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 01:11 pm IST

मोबाइल वॉलेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी इस क्षेत्र में उतर गई है। 10 करोड़ यूजर ऑनलाइन पेमेंट आसानी से कर सकते हैं।

बीएसएनएल ने लॉन्‍च किया मोबाइल वॉलेट, कंपनी के 10 करोड़ ग्राहक आसानी से कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट- India TV Hindi
बीएसएनएल ने लॉन्‍च किया मोबाइल वॉलेट, कंपनी के 10 करोड़ ग्राहक आसानी से कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

नई दिल्‍ली। डिजिटल लेनदेन में मोबाइल वॉलेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी इस क्षेत्र में उतर गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आज अपना मोबाइल वॉलेट लॉन्च करने की घोषणा कर दी। इस वॉलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए कंपनी के मौजूदा 10 करोड़ यूजर अपने यूटिलिटी बिल भुगतान या कोई भी ऑनलाइन पेमेंट आसानी से कर सकते हैं। कंपनी ने यह मोबाइल वॉलेट इस क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनी मोबिक्विक के साथ मिलकर बनाया है।

इस मोबाइल वॉलेट को लॉन्‍च करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस वॉलेट से सभी ग्राहकों को भुगतान में आसानी होगी। इसका फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में भी फाइनेंशियल इन्कलूजन के रूप में दिखाई देगा। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल होना समय की जरूरत है और यह भागीदारी निश्चित रूप से सही दिशा में उठाया गया कदम है। आपको बता दें कि बीएसएनएल के वॉलेट से यूजर्स ऑनलाइन रिचार्ज, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग आदि जैसे काम आसानी से कर पाएंगे।

इस संबंध में बीएसएनएल के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्‍टर अनुपम श्रीवास्वत ने कहा कि बीएसएनएल और मोबिक्विक के बीच इस रणनीतिक भागीदारी से देश को कैशलेश समाज बनाने में मदद मिलेगी। इस बारे में मोबिक्विक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिपिन प्रीत सिंह ने कहा बीएसएनएल वॉलेट लोगों को बिलों का भुगतान करने, अपने फोन को रिचार्ज करने तथा अपने दैनिक खरीदारी का भुगतान सेकेंडों में करने की सुविधा देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा