1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. दुनिया के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 18 नवंबर को होगी शुरू, सिर्फ 501 रुपए में मिलेगा हैंडसेट

दुनिया के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 18 नवंबर को होगी शुरू, सिर्फ 501 रुपए में मिलेगा हैंडसेट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 04, 2016 01:44 pm IST,  Updated : Nov 04, 2016 01:47 pm IST

स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ChampOne1 सिर्फ 501 रुपए में आपके लिए मेड इन इंडिया 4G स्मार्टफोन लेकर आया है।

दुनिया के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 18 नवंबर को होगी शुरू, सिर्फ 501 रुपए में मिलेगा हैंडसेट- India TV Hindi
दुनिया के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 18 नवंबर को होगी शुरू, सिर्फ 501 रुपए में मिलेगा हैंडसेट

नई दिल्ली। स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ChampOne1 सिर्फ 501 रुपए में आपके लिए मेड इन इंडिया 4G स्मार्टफोन लेकर आया है। हालांकि इस स्मार्टफोन की असल कीमत 7,999 रुपए है। कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 18 नवंबर को 11 बजे शुरू होगी। इस फ्लैश सेल में शामिल होने के लिए आपको 51 रुपए की ChampOne क्लीन मास्टर एप डाउनलोड करनी होगी। यहां ये भी बता दें की यदि इस कीमत पर आपको फोन मिलता है तो यह दुनिया का सबसे सस्ता 4जी हैंडसेट होगा।

51 रुपए खर्च करने पर ही होगी ऑनलाइन बुकिंग

  • पहले आपको 51 रुपए का ChampOne1 क्लीन मास्टर मोबाइल एप खरीदना होगा।
  • जिसे आज से ही खरीदा सकता है।
  • कंपनी के अनुसार केवल ऐसा करने वाले एग्जिस्टिंग कस्टमर की फ्लैश सेल में फोन खरीद पाएंगे।
  • कोई भी प्री-बुकिंग ऑर्डर नहीं लिया जाएगा।
  • 51 रुपए खर्च करने के बाद कस्टमर सेल में हिस्सा लेने के लिए योग्य हो जाएगा।
  • 501 रुपए में 51 रुपए को नहीं जोड़ा जाएगा।
  • अगर कस्टमर 18 तारीख की फ्लैश सेल में फोन खरीदने में कामयाब हो जाता है
  • तो 501 रुपए का ये फोन केवल कैश ऑन डिलिवरी (COD) पर ही दिया जाएगा।

तस्वीरों में देखिए भारत में उपलब्‍ध सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

ये हैं Champ1 के फीचर्स

  • इस स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले लगा है।
  • 1.3 जीएचजेड का प्रोसेस्सर लगा है।
  • ये 2 जीबी रैम से लैस है।
  • बेहतरीन फोटो के लिए में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है।

नोट: ऊपर दी गई सारी जानकारी हमने https://champonec1.com/ से ली है। इंडियाटीवी पैसा इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा