1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फेसबुक है जांच के घेरे में, कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डेटा चोरी को छुपाने की कोशिश करने की है आशंका

फेसबुक है जांच के घेरे में, कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डेटा चोरी को छुपाने की कोशिश करने की है आशंका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 17, 2019 04:54 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 04:54 pm IST

फेसबुक लंबे समय से इससे इंकार कर रहा है कि उसे अमेरिका में 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए ब्रिटिश राजनीतिक कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा फेसबुक से लगभग 8.7 करोड़ लोगों के निजी विवरण चुराने के बारे में जानकारी थी।

facebook- India TV Hindi
facebook Image Source : FACEBOOK

लंदन। अमेरिका के संघीय अभियोजक अब यह जांच कर रहे हैं कि क्या डेटा मामले में फंसे फेसबुक के शीर्ष अधिकारियों को ब्रिटिश राजनीतिक कंसल्टिंग कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका की डेटा चोरी की जानकारी थी। द गार्जियन में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, संघीय अभियोजक उन दावों की जांच कर रहे हैं, जिनके अनुसार, फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका से अपने संबंधों पर पर्दा डाल दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषकों ने ये दावे भी सुने हैं कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के ट्रंप का प्रचार शुरू करने के ठीक बाद 2016 की गर्मियों में फेसबुक के कार्यालय में फेसबुक के बोर्ड सदस्य और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग के विश्वस्त तथा कैम्ब्रिज एनालिटिका के व्हिसल ब्लोवर क्रिस्टोफर के बीच एक बैठक हुई थी।

फेसबुक लंबे समय से इससे इंकार कर रहा है कि उसे अमेरिका में 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए ब्रिटिश राजनीतिक कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा फेसबुक से लगभग 8.7 करोड़ लोगों के निजी विवरण चुराने के बारे में जानकारी थी।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने द न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि हम जांचकर्ताओं का सहयोग कर रहे हैं और इस जांच को गंभीरता से ले रहे हैं। दिसंबर 2018 में, वॉशिंगटन डीसी के शीर्ष अभियोजक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले में फेसबुक की भूमिका के लिए इसे सजा दिलाने के लिए कंपनी पर मामला दर्ज किया था। अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग, संघीय व्यापार आयोग तथा न्याय विभाग भी फेसबुक की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा